फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 3 ब्लेड वाले जबकि अन्य देशों में 4 ब्लेड वाले पंखे होते हैं इस्तेमाल, ये है खास कारण

Sat, 16 Feb 2019 05:36 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दियों का आखिरी दौर चल रहा है। भारत में गर्मियों की शुरूआत से ही बाजारों में पंखों की मांग और बिक्री में काफी इजाफा हो जाता है। जिन घरों में एसी नहीं होता, उन घरों में पंखे या कूलर ही लोगों का एकमात्र सहारा होते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
आमतौर पर हमारे घरों में इस्तेमाल होने पंखों में केवल तीन ही ब्लेड होते हैं, जबकि भारत में ऐसे भी कई घर हैं जहां दो और चार ब्लेड वाले पंखों का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि देश में ज्यादातर पंखों में केवल तीन ब्लेड ही क्यों होते हैं? अगर आपके पास इस सवाल का जवाब नहीं है तो हम आपको इसका जवाब देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भारत में तीन ब्लेड के पंखों की व्यापक मौजूदगी की एक नहीं बल्कि कई वजहें हैं। माना जाता है कि तीन ब्लेड वाले पंखे गरमी से मुकाबला करने में सबसे ज्यादा कामयाब होते हैं, जबकि चार ब्लेड वाले पंखे उन घरों में लगाए जाते हैं, जहां एसी को मुख्यतः इस्तेमाल किया जाता है।

4 of 6
जिन घरों में एसी मुख्य भूमिका में होते हैं वहां पंखों को एसी के सप्लीमेंट के तौर पर चलाया जाता है, ताकि वे एसी की ठंडक को पूरे कमरे में फैला सकें। इंग्लैंड, फिनलैंड, रूस, अमेरिका जैसे ठंडे देशों में इस्तेमाल किए जाने वाले पंखे मुख्य तौर पर 4 ब्लेड के होते हैं। इन देशों में पंखे की कोई खास जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन

5 of 6
तीन ब्लेड वाले पंखे चार ब्लेड वाले पंखों की तुलना में ज्यादा राहत पहुंचाते हैं। तीन ब्लेड वाले पंखों की कीमत भी कम होती है। तीन ब्लेड वाले पंखे चार ब्लेड वाली पंखों की तुलना में ज्यादा ठंडी और तेज हवा देते हैं। इसके अलावा इनका वजन भी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Social Media
इसके साथ ही तीन ब्लेड वाले पंखे चार ब्लेड वाले पंखों की तुलना में कमरे के कोने-कोने में हवा पहुंचाने का काम अच्छे से करते हैं। यही वजह है कि भारत जैसे गरम देशों में तीन ब्लेड वाले पंखों का ज्यादा इस्तेमाल होता है, जबकि ठंडे देशों में चार ब्लेड वाले पंखों का विस्तृत रूप से प्रयोग किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें