फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल के लड़के का चेहरा देख डर जाएंगे आप, दुर्लभ बीमारी के कारण चेहरे पर उग आए हैं घने बाल

Sat, 16 Feb 2019 04:41 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Social Media
आजतक आपने कई तरह की बीमारियों के बारे में सुना होगा लेकिन 13 साल के ललित पाटीदार को एक ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से उसके चेहरे के बाल 5 सेंटीमीटर तक बढ़ जाते हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश में रहने वाले ललित पाटीदार वरवोल्फ सिंड्रोम से जूझ रहे हैं। इस दुर्लभ बीमारी के कारण उसके चेहरे पर बाल उग आए हैं। जन्मजात बीमारी के बावजूद ललित ने हार नहीं मानी है। 
विज्ञापन

पुलिस फोर्स ज्वॉइन करना चाहता है ललित पाटीदार

2 of 8
- फोटो : Social Media
13 साल के ललित पाटीदार कहते हैं कि अजनबी मुझ पर पत्थर फेंकते हैं और बंदर कहकर बुलाते हैं। मैंने भी अपने रूप को स्वीकार कर लिया है। ललित का कहना है कि मैं पुलिस फोर्स ज्वॉइन करना चाहता हूं। ललित का कहना है कि एक समय ऐसा भी था जब बच्चे मुझे पत्थर मारते थे। मेरे साथ खेलने से बचते थे, लेकिन मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे उनसे बचाया और ध्यान रखा। सबसे बुरा समय वो था जब मुझे बालों के कारण सांस लेने और दाएं-बाएं देखने में दिक्कत होती थी। कभी-कभी इच्छा होती है मैं भी दूसरे बच्चों जैसा दिखूं, लेकिन कुछ नहीं कर सकता है। इसलिए जैसा हूं वैसे ही खुश हूं। 
विज्ञापन

3 of 8
lalit patidar WITH HER MOTHER AND FATHER - फोटो : Social Media
ललित की मां पर्वतबाई कहती हैं कि परिवार में 14 लोग हैं। जन्म से ही उसके शरीर पर आम बच्चों की तुलना में बहुत ज्यादा बाल हैं। डॉक्टर ने बताया था कि ललित को कंजेनिटल हायरट्राइकोसिस (congenital Hypertrichosis) नाम की जन्मजात बीमारी है और इसका इलाज मौजूद नहीं है। मैं जानती हूं वह अलग है, लेकिन मेरे लिए खास है। ललित के पिता बंकटलाल पेशे से किसान हैं।

4 of 8
- फोटो : Social Media
ललित के स्कूल के हेडमास्टर बाबूलाल मकवाना कहते हैं कि वह स्कूल में दो साल से पढ़ रहा है। पढ़ाई के साथ खेलों में अच्छा प्रदर्शन करता है। ललित अपनी कक्षा में सबका प्रिय है। स्कूल के शुरुआती दिनों में लोग ललित से बात करने में कतराते थे,लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य व्यवहार करने लगे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
lalit patidar - फोटो : Social Media
बता दें कि कंजेनिटल हायरट्राइकोसिस एक जन्मजात लाइलाज बीमारी है। जन्म में बाद शरीर पर बालों की लंबाई तेजी से बढ़ने लगती है और यह करीब 5 सेमी तक होती है। चेहरा, हाथ और पीठ पर खासतौर पर अधिक बाल दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Social Media
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल डर्मेटोलॉजी के मुताबिक, इलाज के तौर पर महज कुछ थैरेपी हैं, लेकिन इनके परिणाम हमेशा संतोषजनक नहीं होते। बालों की ग्रोथ, जगह, उम्र जैसे कई फैक्टर के आधार पर हेयर रिमूवल तकनीक अपनाई जाती है। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Social Media
वर्तमान में ब्लीचिंग, ट्रिमिंग, शेविंग, वैक्सिंग, इलेक्ट्रोलसर्जिकल एपिलेशन और लेजर हेयर रिमूवल ही इलाज के विकल्प हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, उम्र के साथ बढ़ते बालों के कारण कई बार मरीज भावनात्मक रूप से टूट जाता है।
विज्ञापन

विदेशी डॉक्टरों की मदद से करवाएंगे इलाज

8 of 8
13 year old lalit patidar - फोटो : Social Media
ललित के विचित्र रूप को लेकर डॉक्टर्स की भी अपनी राय है। डॉ राजेश शर्मा का मानना है की यह हाइपर ट्राइकोसिस कंडीशन होती है, जिसमे बहुत ज्यादा बाल शरीर पर हो जाते हैं। कभी-कभी यह इतनी ज्यादा हो जाती है कि काफी घने बड़े बाल शरीर पर आ जाते हैं। इसका इलाज हो सकता है। इसके लिए लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में रहना पड़ेगा। डॉक्टर राजेश शर्मा भी इस बच्चे के इलाज के लिए पहल की बात कह रहे हैं उनका कहना है कि इस समस्या के लिए वे अपने परिचित डॉक्टर्स जो यूएस व यूएसए में हैं, उनसे संपर्क कर इस बच्चे के इलाज की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें