फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलेक्स, छिपकली, चार्जर...होटलों में क्या-क्या भूल जाते हैं लोग? गेस्ट से छूटने वाली अजीबोगरीब चीजों की लिस्ट

Sat, 21 Sep 2024 06:08 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

एक लोकप्रिय होटल बुकिंग वेबसाइट ने हैरान करने वाली रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि लोग होटलों में क्या-क्या भूल जाते हैं। इस रिपोर्ट के लिए दुनिया भर के 400 से अधिक होटलों के डेटा का विश्लेषण किया गया है, जिसे आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
होटल में छुटने वाले सामान - फोटो : Adobe Stock
Most Unusual Lost and Found Items: क्या आपने कभी सोचा है कि लोग होटलों में क्या-क्या चीजें भूल सकते हैं? एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, लोग होटलों में अजीबोगरीब चीजें भूल जाते हैं, जिनके बारे में आपने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा। एक लोकप्रिय होटल बुकिंग वेबसाइट ने 400 से अधिक होटलों के डेटा का विश्लेषण करके एक सूची जारी की है, जिसमें बताया गया है कि लोग सबसे अधिक क्या-क्या चीजें भूल जाते हैं। इस सूची में कुछ चीजें तो ऐसी हैं जो हम सभी कभी न कभी होटल के अलावा अन्य जगहों पर भी भूल जाते हैं, जैसे मोबाइल का चार्जर, एडाप्टर, गंदे कपड़े, मेकअप के सामान आदि। लेकिन कुछ चीजें इतनी अजीब हैं कि आप हैरान रह जाएंगे। इस सूची में रोलेक्स घड़ी, लग्जरी कार की चाबियां, एक कार का टायर, एक सगाई की अंगूठी, एक दांत, दो पूरे पैर के कास्ट, ढेर सारा कैश, एक पालतू छिपकली और एक चूजा शामिल हैं। आइए इस लेख इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
होटल में छुटने वाले सामान - फोटो : Adobe Stock
सबसे आम चीजें जो लोग भूल जाते हैं
सूची के मुताबिक सबसे अधिक बार भूली जाने वाली वस्तु में सबसे ज्यादा अपने मोबाइल चार्जर, एडाप्टर, गंदे कपड़े, मेकअप के सामान, अंडरवियर, टॉयलेटरीज़ और डेन्चर भूल जाते हैं। ये ऐसी चीजें हैं जो हम अपनी यात्रा के दौरान रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं और अक्सर होटल के कमरे में ही छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
होटल में छुटने वाले सामान - फोटो : Adobe Stock
अजीबोगरीब चीजें जो लोग भूल जाते हैं
इन सभी बातों में सबसे हैरानी की बात यह है कि लोग कुछ बहुत ही अजीबोगरीब चीजें भी होटलों में भूल जाते हैं। सूची में रोलेक्स घड़ी, लग्जरी कार की चाबियां और डॉक्यूमेंट्स, एक कार का टायर, एक सगाई की अंगूठी, एक दांत, दो पूरे पैर के कास्ट, ढेर सारा कैश, एक पालतू छिपकली और एक चूजा शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा करने वाले लोग बहुत कम हैं। अच्छी बात यह है कि पालतू छिपकली और चुजे को सुरक्षित रूप से उनके मालिकों के पास वापस कर दिया गया है।
 

4 of 5
होटल में छुटने वाले सामान - फोटो : Adobe Stock
सबसे अजीब सर्विस
इस सब के साथ वेबसाइट ने होने वाले अजीबों-गरीब सर्विस के बारे में जानकारी सार्वजनिक किया है। इसमें बच्चे के नहाने के लिए एवियन से भरा टब, पालतू जानवर के लिए ग्लूटेन फ्री, डेयरी फ्री चीजें, बर्न टोस्ट, कैवियार हॉट डॉग, ताजा बकरी का दूध और 4 पाउंड केले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटल में छुटने वाले सामान - फोटो : Adobe Stock
क्यों भूल जाते हैं लोग चीजें?
होटल में चीजें भूल जाने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें कुछ सामान्य कारण हो सकता है कि लोग यात्रा के दौरान बहुत व्यस्त हों या फिर वे बहुत थके हुए हों। हो सकता है कि वे जल्दबाजी में अपना सामान पैक कर रहे हों और कुछ चीजें भूल जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें