फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Traditions: इस देश में दुल्हन को दूल्हे के दोस्त कर लेते हैं अगवा, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Thu, 03 Aug 2023 01:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Weird Wedding Traditions - फोटो : iStock
Weird Wedding Traditions: दुनिया के हर देश और शहर में शादी के कई अलग-अलग रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। कुछ परंपराएं बेहद अजीब होती हैं तो कुछ रिवाज बेहद खास होते हैं। भारत में शादी में जूते चुराने की रस्म बेहद चर्चित है, ठीक उसी तरह रोम में ऐसी रस्म का पालन किया जाता है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, यहां की शादी में दुल्हन के साथ अजीब रिवाज का पालन किया जाता है। 

इटली की राजधानी रोम में होने वाली शादी में कई तरह की परंपराओं का पालन किया जाता है। इनमें लड़का-लड़की के परिवार के लोग भी हिस्सा लेते हैं। शादी में कई तरह के अजीबोगरीब खेल खेले जाते हैं, जिन्हें खेलने में लोगों को आनंद आता है। यहां की शादी में पालन किए जाने वाले रीति रिवाज के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं रोम की शादी के अजीबोगरीब रिवाज के बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 5
Weird Wedding Traditions - फोटो : iStock
रोम में शादी की रात दुल्हन का अपहरण करने का रिवाज है। दूल्हे के दोस्त ही दुल्हन को अगवा करते हैं और दुल्हन भी खुशी-खुशी उनके साथ चली जाती है। इसके बाद जब दोस्तों को फिरौती नहीं दी जाती है, तब तक दुल्हन को दूल्हे के पास नहीं जाने दिया जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Weird Wedding Traditions - फोटो : istock
रोम की शादियों में पालन किए जाने वाले इस रिवाज का नाम ब्राइड नैप्पिंग है। इसमें दूल्हे के सामने से ही दुल्हन को उठा लिया जाता है। अपहरण को असली दिखाने के लिए दूल्हे के दोस्त अपने पास हथियार भी रखते हैं। शादी में आए मेहमानों और दूल्हे के सामने से दुल्हन का अपहरण कर लिया जाता है। इसके बाद फिर दुल्हन को छोड़ने के बदले फिरौती मांगी जाती है। फिरौती मिलने के बाद ही दुल्हन को छोड़ा जाता है। 

Death in Space: अंतरिक्ष में किसी की मौत हो जाए तो शव का क्या होगा? जानिए क्या कहता है नासा

Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी हुई सच! क्या इस साल दुनिया में मचेगी तबाही?

4 of 5
Weird Wedding Traditions - फोटो : Pixabay
क्या मांगते हैं फिरौती में 

रिवाज में दूल्हे के दोस्त दुल्हन को छोड़ने के बदले फिरौती मांगते हैं। सबसे खास बात यह है कि फिरौती में अधिकतर शराब की बोतलें मांगी जाती हैं या सबके सामने दूल्हे को प्यार का इजहार करना होता है। दुल्हन डांस करते हुए दूल्हे के दोस्तों के साथ चली जाती है। इसके पीछे की वजह मौज-मस्ती करना होता है। 

Mission Moon: जब पहली बार चांद पर दौड़ा था चार पहिया वाहन, जानिए नासा के इस मिशन के बारे में

Time Travel: दुनिया में 400 साल पुरानी पेंटिंग हो रही वायरल, टाइम ट्रैवल को लेकर चौंकाने वाला दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Weird Wedding Traditions - फोटो : istock
दुनिया के कई देशों में दुल्हन को अगवा करने की प्रथा का पालन किया जाता है। कुछ देशों में दुल्हन को छोड़ने के बदले पैसे की भी डिमांड की जाती है। जब मांग पूरी नहीं होती है, तब तक दुल्हन को कैदकर रखा जाता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें