फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: संसद में आज पेश हो सकता है डीपीडीपी विधेयक, हिमाचल-उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 03 Aug 2023 07:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
संसद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार को डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) विधेयक संसद में प्रस्तुत होने की उम्मीद है। वहीं, देश के उत्तर पश्चिम में बुधवार से कई राज्यों में बारिश फिर शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में शिमला-कालका नेशनल हाईवे-5 का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन से गिर गया है और यातायात बंद हो गया है। इसके अलावा, ज्ञानवापी के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुनाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
संसद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

आज पेश हो सकता है डीपीडीपी विधेयक
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार को डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) विधेयक संसद में प्रस्तुत होने की उम्मीद है। उन्होंने राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास के इस आरोप को नकार दिया कि डीपीडीपी विधेयक को संचार व आईटी के लिए बनी स्थायी समिति को पहले से दिया गया है। चंद्रशेखर ने कहा, वह गलत जानकारी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थायी समिति ने खुद ही नागरिकों की निजता और डाटा संरक्षण विषय का मूल्यांकन किया, पुराने मसौदे को देखा और टिप्पणी की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
monsoon - फोटो : Social Media

हिमाचल-उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देश के उत्तर पश्चिम में बुधवार से कई राज्यों में बारिश फिर शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में शिमला-कालका नेशनल हाईवे-5 का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन से गिर गया है और यातायात बंद हो गया है। वहीं, उत्तराखंड में अलकनंदा नदी में पुल का एक हिस्सा गिर जाने से नदी की तेज धार में एक मजदूर बह गया। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। अगले चार दिन भी हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत उत्तर पश्चिम भारत के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी ज्ञानवापी सर्वे मामले की सुनवाई। - फोटो : अमर उजाला।

ASI सर्वे पर फैसला आज 
ज्ञानवापी के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों ने अपनी दलीलें पेश की थीं। कोर्ट के आदेश पर हाजिर हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अतिरिक्त महानिदेशक ने सर्वेक्षण में अपनाई जाने वाली तकनीक से कोर्ट को रूबरू करवाया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया के 'दंगाइयों' ने दिनभर उड़ाईं अफवाहें
राजधानी में बुधवार को सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर कुछ इस कदर चला कि लोग बुरी तरह दहशत में आ गए। दंगे के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर चलने लगे। इन वीडियो को देखकर लोगों की चिंता बढ़ गई। आलम यह था कि संवेदनशील उत्तर-पूर्वी दिल्ली और बाहरी जिले में सड़कों पर चहल-पहल भी कम हो गई। रिश्तेदारों ने भी एक-दूसरे को कॉल कर खैरियत लेना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
cyber crime

मैजिक कॉल एप के जरिये लड़की की आवाज निकाल सेवानिवृत्त अधिकारी से 48 लाख ठगे
मैजिक कॉल एप के जरिये लड़की की आवाज निकालकर ऑनलाइन ठगी का नया तरीका सामने आया है। इस एप से लड़की की आवाज निकालकर गृहमंत्रालय के सेवानिवृत्त सीनियर अधिकारी से 48 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने अधिकारी के बैचमेट की बेटी बनकर सहायता मांगने के नाम पर ठगी की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के अंत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये वर्चुअल रूप से सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। सम्मेलन 22 से 24 अगस्त तक जोहानसबर्ग में होना है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। चीन और रूस सम्मेलन में ब्रिक्स के विस्तार पर चर्चा के इच्छुक हैं, जबकि भारत को इस विचार पर आपत्ति है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ट्रूडो - फोटो : AMAR UJALA

शादी के 18 साल बाद पत्नी से अलग होंगे कनाडाई पीएम ट्रूडो
कनाडा के पीएम शादी के 18 साल बाद अपनी पत्नी से अलग हो रहे हैं। दंपती ने इंस्टाग्राम पर अपने तालाक की पुष्टि की। हालांकि, पीएमओ का कहना है कि बच्चों की देखभाल के लिए दंपती कई मौकों पर एक साथ देखे जा सकते हैं। दंपती अपने तीनों बच्चों को एक बेहतर माहौल देना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाएं दर्ज करा रहीं झूठी FIR
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि लड़कियों या महिलाओं को कानूनन सुरक्षा मिली है, इसलिए वे लड़कों या पुरुषों को आसानी से फंसाने में कामयाब हो जाती हैं। कोर्ट ने कहा कि अदालतों में बड़ी संख्या में इस तरह के मामले में आ रहे हैं, जिनमें लड़कियां या महिलाएं आरोपी के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद झूठे आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज कराकर अनुचित लाभ उठाती हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : पिक्साबे

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं
देश में 10,500 दवा फैक्टरियों में 8,500 फैक्टरियां एमएसएमई श्रेणी के तहत आती हैं, लेकिन इनमें से केवल दो हजार फैक्टरियों के पास ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का अच्छी विनिर्माण प्रथाएं (जीएमपी) प्रमाणपत्र मौजूद है। 6,500 दवा फैक्टरियों के पास यह प्रमाणपत्र नहीं है। दवाओं की बेहतर गुणवत्ता के लिए यह प्रमाण होना बहुत जरूरी है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को दी। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

11 of 11
एनआईए और एटीएस की टीम - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र एटीएस की बड़ी कार्रवाई
महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई और नवी मुंबई में अलग-अलग अभियानों में देश में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इनमें से दो बांग्लादेशी नागरिक 2022 में नवी मुंबई के नेरुल पुलिस स्टेशन में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वांछित थे। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें