Weird Wedding Rituals: दुनियाभर में आज भी कई अजीबोगरीब रीति रिवाजों का पालन किया जाता है। दुनिया के अलग-अलग देशों में होने वाली शादियों में भी कई तरह की परंपराओं का पालन किया जाता है जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। शादियों में पालन किए जाने वाले रीति रिवाजों का अलग-अलग महत्व होता है। भारत की शादियों में जूता चुराने की रस्म बहुत फेमस है, लेकिन दूसरे देश के लोग इस बारे में जानेंगे, तो उन्हें अजीबोगरीब लगेगा।
इसी तरह दुनिया के दूसरे देशों में भी शादियों में कई तरह की रस्मों का पालन किया जाता है जो बेहद अजीबोगरीब होती हैं। आज हम आपको साउथ कोरिया की शादियों में होने वाली एक रस्म के बारे में बताते हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस देश में शादी के दौरान लड़के को मर्दानगी साबित करनी होती है जिसके लिए खूब पिटाई की जाती है। आइए जानते हैं कि यहां की शादी में होने वाले अजीबोगरीब रीति रिवाजों के बारे में...