पुलिस ने अपहृत बच्ची को मां को सौंपा
- फोटो : एएनआई
मुंबई पुलिस ने 48 घंटे के भीतर एक साल की बच्ची के अपहरण का मामला सुलझाया। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसे सोलापुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया और सीपी विवेक फनसालकर ने उसकी मां को सौंप दिया। सांताक्रूज में सड़क किनारे एक महिला ने उसे उस वक्त अगवा कर लिया, जब वह अपनी मां के साथ सो रही थी।