शादी में लगाए ठुमकों से रातों-रात इंटरनेट सेनसेशन बन चुके 'डांसिंग अंकल' उर्फ 'डब्बू अंकल' उर्फ प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग बढ़ी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से लेकर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा तक और अर्जुन कपूर से लेकर सुनील शेट्टी तक ने तारीफों के पुल बांधे। अब तो उनका पहला विज्ञापन भी रिलीज हो चुका है।
प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव को एक निजी कंपनी ने विज्ञापन का ऑफर दिया था। अब उसका वीडियो भी रिलीज हो चुका है। इस एड में भी वह जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इस वीडियो को आम भारतीय घर के सेटअप में शूट किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
संजीव श्रीवास्तव
प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है-