फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दिखाया वीडियो आया काम, 7 साल के पोते ने बचा ली दादी की जान

Thu, 06 Dec 2018 08:36 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
brothers save their grandmother life - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर दो बच्चों ने काफी सुर्खियां बटोर रखी हैं। उनका कारनामा जानकर आप भी बच्चों की वाहवाही करने से नहीं थकेंगे। दोनों बच्चों ने फिल्म देख रही अपनी दादी की जान बचाकर सबको हैरान कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kian and Grayson Wu - फोटो : Facebook
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के ससकाटून शहर में दो बच्चे 10 साल के कियान  और 7 साल के ग्रेसन वू अपनी दादी  के साथ घर में टीवी पर फिल्म देख रहे थे कि अचानक उनकी दादी को हार्ट अटैक आ गया। सबसे बड़ी बात है कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था, कियान और ग्रेसन की मां ली चैटरसन जो कि पेशे से नर्स हैं। उन्होंने अपने दोनों बेटों को सीपीआर (पम्पिंग) का वीडियो दिखाया था, जिसके 6 महीने बाद ही ये घटना हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Twitter
62 साल की पैटी चैटरसन पिछले हफ्ते अपने दो नातियों (कियान और ग्रेसन) के साथ बैठकर फिल्म देख रही थीं। तभी फिल्म शुरू होने के करीब पांच मिनट बाद ही पैटी को दिल का दौरा पड़ा, वे बेहोश होने लगी। दोनों बच्चों ने कृत्रिम सांस देकर उनकी जान बचा ली।
 

4 of 5
हालांकि दोनों बच्चों कियान और ग्रेसन ने 911 पर इमरजेंसी कॉल भी किया और एम्बुलेंस को बुलाया। कियान ने बाद में बात करते हुए कहा कि हम बहुत डरे हुए थे। हम अपनी दादी को ऐसे मरते नहीं देख सकते थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Facebook
दादी चैटरसन दोनों भाइयों के बारे वो बताती हैं कि दोनों बच्चों ने हैरान करने वाला काम किया है। मेरी बेटी यानी इन दोनों की मां भी नर्स है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही दोनों बच्चों को उनके पूछने पर लाइफसेविंग प्रोसिजर के बारे में विस्तार से बताया था।  हालांकि अब पैटी अस्पताल से घर आ चुकी हैं और काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। अब उनके साथ एक डिवाइस लगाया गया है जो दिल से जुड़ी कोई भी परेशानी होने या धड़कन कम होने पर चेतावनी दे देगा। दादी की जान बचाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया है। उनको मेदावी हेल्थ सर्विस वेस्ट हेडक्वार्टर की तरफ से स्टार अवॉर्ड्स दिया गया है।  

वीडियो देखने के लिए करें क्लिक... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें