फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास की टॉप 5 सबसे महंगी शादियां, हुआ इतना बेहिसाब खर्चा कि आप उम्रभर गिनते रह जाएंगे

Sat, 31 Mar 2018 09:30 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
MOST EXPENSIVE WEDDING
शादी के पहले से लेकर शादी पर आने वाले खर्च को लेकर लोग हिसाब-किताब तैयार करते हैं और यही हिसाब शादी के बाद तक भी पूरा नहीं हो पाता। अमूमन लोग शादी होने के बाद भी हिसाब के जोड़-तोड़ में लगे रहते हैं। दरअसल, हर आदमी की यही कोशिश रहती है कि कुछ पैसे बचा लें। 

पर दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी है जो इस बारे में सोचते तक नहीं। जी हां, इनके पास बेशुमार पैसा है तो कोई किसी देश के राजकुमार और राजकुमारी हैं। ये ऐसी ही शादियां हैं जिसमें खुला खर्च किया गया है। विश्व के इतिहास में दर्ज सबसे महंगी इन शादियों के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी शादियां...
विज्ञापन

2 of 6
Princess Diana and Prince Charles
1. प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स
प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना को कौन नहीं जानता। ब्रिटेन के राजघराने के वारिस प्रिंस चार्ल्स की 1981 में प्रिंसेस डायना से शादी हुई थी। यह शादी 20वीं शताब्दी की सबसे महंगी और शानदार शादी थी। इसलिए उस समय यह शादी पूरे विश्व में सबसे ज्यादा चर्चा में रही। इस शादी को करोड़ों लोगों ने अपने टीवी पर लाइव देखा था। उस समय इस शादी पर $48 मिलियन खर्च हुए थे, जो आज के समय में $70 मिलियन डॉलर के बराबर हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Vanisha Mittal and Amit Bhatia
2. वनिशा मित्तल और अमित भाटिया
वनिशा मित्तल... शायद आप यह नाम पहली बार सुन रहे होंगे। आपको बता दें यह दुनिया के सबसे जाने माने स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल की बेटी है। लक्ष्मी मित्तल जो कि दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में से एक है। वनिशा मित्तल और अमित भाटिया पेशे से बैंकर हैं, इनकी शादी 2004 में हुई थी और इसमें कुल $66 मिलियन खर्च हुए थे। जो की 429 करोड़ रुपयों के बराबर हैं।

4 of 6
Prince William and Kate Middleton
3. प्रिंस विलियम और केट मिडलटन
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन भी ब्रिटेन के शाही परिवार से हैं। यह शादी भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है। 2011 में हुई यह शादी भी विश्वचर्चा में आई थी। इस शादी को 'वेडिंग ऑफ द सेंचुरी' का खिताब दिया गया था। इस शाही शादी में $34 मिलियन खर्च हुए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
Wayne Rooney and Coleen McLaughlin
4. वेन रूनी और कोलीन मक्लोहलीं
फुटबॉलर वेन रूनी और कोलीन की शादी भी दुनिया की महंगी शादियों में से एक है। इनकी शादी के फोटोज खरीदने के एक फेमस मैगजीन ने $4.2 मिलियन का ऑफर तक दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं रूनी ने अपनी शादी में 5 प्राइवेट प्लेन हायर किए थे जो उनके 64 रिश्तेदारों को शादी के वेन्यू तक पहुंचाने के लिए लगाए थे। इस शादी में कुल खर्च $8 मिलियन डॉलर के करीब बताया जाता है। आज के समय में यह 52 करोड़ रुपयों के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chelsea Clinton and Mark Mezwinski
5. चेलसी क्लिंटन और मार्क मेजविंस्की
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन की बेटी चेलसी का विवाह एक शानदार जश्न से कम ना था। 2010 में चेलसी क्लिंटन की शादी हुई थी। इस शादी में $5 मिलियन का खर्च आया था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें