शादी-ब्याह हो या पूजा-पाठ महिलाएं चाव से रेशम साड़ी पहनती हैं। हर किसी की अलमारी में सिल्क की साड़ी और कुर्ता होता ही है। मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है कि जिस रेशम से बने कपड़े को पहनकर लोग शुभ कार्यों में हिस्सा लेते हैं, वह दरअसल नाले के गंदे पानी से बनता है। क्या यह सच है?