फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की के बदबूदार मोजे और जूते की लगती है करोड़ों में बोली, वजह हैरान करने वाली

Fri, 02 Nov 2018 01:13 PM IST
फीचर डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
pretty feet, - फोटो : fomf2 Instagram
कुछ लोग दिन रात मेहनत करने के बाद भी दो वक्त की रोटी नहीं जुटा पाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बिना मेहनत किए सिर्फ दिमाग लगाकर करोड़ों सालाना कमा रहे हैं। बाजार की ऐसी ही कुछ अद्भुत समझ रखने वाली एक लड़की इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जोकि अपने बदबूदार मोजे और जूते ऑनलाइन बेच रही है। 
विज्ञापन

2 of 8
Roxy Skyes - फोटो : fomf2 Instagram
रोक्सी साइक्स ने अपनी कमाई का खुलासा करते हुए बताया कि अपने खूबसूरत पैरों के बदौलत वह साल में करीब 1 लाख पाउंड कमा लेती है। भारतीय रुपयों के अनुसार करीब 73 लाख रुपये। 
विज्ञापन

3 of 8
Roxy Skyes - फोटो : fomf2 Instagram
इस अनोखे बिजनेस की शुरुआत एक इंस्टाग्राम पेज से हुई। रोक्सी ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया यह जानने के लिए कि पैरों से प्यार करने वाले कितने लोग इस तरह की चीजों में कितनी दिलचस्पी लेते हैं। एक महीने के भीतर ही रोक्सी के 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर हो गए। 

4 of 8
Roxy Skyes - फोटो : fomf2 Instagram
फिर सोशल मीडिया के जरिए एक व्यसायी ने रोक्सी से संपर्क साधा और डील हुई कि 20 पाउंड एक जोड़ी मोजे और 200 पाउंड प्रति जोड़ी जूते के लिए चार्ज किए जाएंगे। जिसमें से 10 प्रतिशत बतौर कमीशन वह अपने पास रखेगा।     
विज्ञापन

5 of 8
Roxy Skyes - फोटो : fomf2 Instagram
अब चार साल के बाद रोक्सी अपना बिजनेस सेट कर चुकी हैं। अपने इस अनोखे आइडिया के जरिए वो प्रति महीने औसतन 8000 पाउंड कमा लेती हैं। भारतीय रुपयों के मुताबिक करीब 7.5 लाख रुपये। 
 
विज्ञापन

6 of 8
Roxy Skyes - फोटो : fomf2 Instagram
द सन में छपी खबर के मुताबिक रोक्सी बताती हैं कि मेरे दोस्त अक्सर मेरे पैरों की तारीफ किया करते थे। शुरू में मैंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर बढ़ाए लेकिन धीरे-धीरे महसूस होने लगा कि कुछ और तरीकों से मैं और ज्यादा कमाई कर सकती हूं। 
विज्ञापन

7 of 8
Roxy Skyes - फोटो : fomf2 Instagram
पहले मैं सिर्फ अपने पैरों की तस्वीरें दिखाती थी लेकिन लोगों में उत्सुकता मुझे देखने की थी। फिर मैंने अन्य वेबसाइटों के माध्यम से अपने व्यवसाय का विस्तार करना शुरू किया और पहले ही महीने में मैंने 2000 पाउंड की कमाई की। 
विज्ञापन

8 of 8
Roxy Skyes - फोटो : fomf2 Instagram
अब वो कहती हैं कि मुझे अपनी उम्र का डर नहीं। मैं चाहे कितनी भी बूढ़ी क्यों न हो जाउं। अपने पैरों के जरिए कमा सकती हूं। इसके अलावा रोक्सी कई मॉडल्स को ट्रेनिंग दे रही हैं कि किस तरीके से वो भी अपने पैरों की मदद से कमाई कर सकती हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें