फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म लेते ही मर गया था बच्चा, 7 सालों बाद बैंक अकाउंट सील होने पर पता चली चौंकाने वाली सच्चाई

Thu, 22 Feb 2018 03:54 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Baby
रूस के वोल्गोग्रैड शहर में एक दंपति को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पता चला कि उनके जिस बच्चे की मौत सात साल पहले हो चुकी थी, वह असल में जिंदा है। इसका खुलासा तब हुआ जब बैंक ने महिला का अकाउंट फ्रीज कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Parents
महिला को उसके बैंक के अधिकारी ने बताया कि एक अनाथालय की शिकायत पर उनका अकाउंट सील किया गया है। अनाथालय का दावा था कि वह महिला के बच्चे की देखभाल कर रहा है लेकिन बदले में उसे कोई पैसे नहीं मिले। यह जान कर महिला को हैरानी हुई क्योंकि जिस बच्चे की परवरिश का दावा किया जा रहा है उसकी मौत तो सात साल पहले हो चुकी थी। 
विज्ञापन

3 of 4
Russia
'डेली मेल' की खबर के मुताबिक, पड़ताल करने पर दंपति को पता चला कि जिस बच्चे को वह मरा हुआ मान रहे थे वह जिंदा है। मां-बाप ने जब अपना बच्चा मांगा तो अनाथालय ने उन्हें तीन हजार यूरो ( करीब दो लाख 40 हजार रुपये) का बिल थमा दिया। यही नहीं दंपति को बच्चे का हक पाने के लिए कोर्ट तक जाना पड़ा। हालांकि, कोर्ट का फैसला दंपति के पक्ष में ही हुआ।

(अगली स्लाइड में पढ़ें: अस्पताल की लापरवाही के कारण हुआ कंफ्यूजन)
विज्ञापन

4 of 4
Baby
मिली जानकारी के अनुसार जब बच्चे का जन्म हुआ तब डॉक्टरों ने दंपति को बताया कि उनका बच्चा सिर्फ हफ्तेभर का मेहमान है। लिहाजा, अस्पताल की सलाह पर वे अपने बच्चे को वहीं छोड़ गए और कानूनी सबूत के तौर पर वेवर पर भी साइन कर दिया। कुछ दिन बाद उनका मन बदला और वे अपने बच्चे को वापस लाने अस्पताल पहुंचे। वहां जाकर उन्हें जानकारी दी गई कि उनका बच्चा मर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें