अभी वेलेंटाइन वीक में इंटरनेट पर वायरल हो रहे अपने दो वीडियो से खास चर्चाओं में दिखने वाली प्रिया प्रकाश वरियर के दीवाने अब उन्हीं के स्टाइल को फॉलो करते हुए वीडियो निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
demo
बता दें प्रिया प्रकाश मलयालम एक्ट्रेस हैं। वे 'Thrissur' के पुनकुन्नम में जन्मी हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके दो वीडियो मलयालम फिल्म ‘Oru Adaar love’ फिल्म से लिए गए हैं। इनमें प्रिया ने अपने एक्सप्रेशन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। प्रिया की अदाओं पर मंत्रमुग्ध होकर लोग उन्हें इंस्ट्राग्राम पर फॉलो करने लगे।
विज्ञापन
3 of 5
priya prakash varrier
आपको यकीन नहीं होगा वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद उनके साथ चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ गए। सिर्फ इतना ही नहीं इस बीच ट्विटर पर उनका नाम टॉप ट्रेंड बना। इस कड़ी में अब नया यह हो रहा है कि जिधर पहले प्रिया प्रकाश के वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे थे, अब वहीं उनके फैंस के वीडियो देखने को मिल रहे हैं। उनके फैंस उन्हीं के अंदाज में अपना वीडियो शूट कर इंटरनेट पर डाल रहे हैं।
4 of 5
demo
अभी तक सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो सामने आ चुके हैं। इनमें अलग-अलग लड़कियां दिखाई गई हैं। खास बात यह है कि सारी लड़कियां हूबहू प्रिया प्रकाश की नक्ल कर रही हैं। वे भी उन्ही की तरह एक्सप्रेशन दे रही है। अब इसे पब्लिसिटी स्टंट भी कहा जा सकता है या ये वाकयी उनकी दीवानगी में वैसे ही वीडियो बना रही है। कुछ का यह भी मानना है कि पहले फैंस के लिए प्रिया ने वैलेंटाइन का तोहफा दिया अब उन्हीं के फैन उन्हें गिफ्ट देना चाह रहे हैं।
फिलहाल, यूजर्स इन्हें व्हाट्सएप के जरिए अपनी दीवानगी जाहिर कर रहे हैं। बताना चाहेंगे एक बार इंटरनेट पर 'डब-स्मैश' भी वीडियो ने भी बड़ा धमाल मचाया था। इन वीडियो में बॉलीवुड सितारों के फैंस उनकी फिल्म के डॉयलॉग पर एक्ट करते हुए अपना वीडियो शूट करते थे। प्रिया प्रकाश के यह वीडियो भी कुछ-कुछ ऐसे ही हैं।