इन दिनों एक शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वैसे तो हर किसी के जीवन में शादी सबसे खास मौका होता है लेकिन यह शादी खास से भी बढ़कर कुछ है। तभी तो इसके बारे में सुनकर अंजान लोग भी खासी दिलचस्पी ले रहे हैं। जी हां, दरअसल लोग इस शादी के बारे में जानना चाहते हैं। यह शादी एक बिजनेसमैन और झोपड़ी में रहने वाली लड़की के बीच हुई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घटना इंदौर की है।
विज्ञापन
2 of 5
wedding
यहां जावरा में पठानटोली की तंग गली में स्थित एक झोपड़ी में पली-बढ़ी इस लड़की की किस्मत रातों रात बदल गई जब एक करोड़पति बिजनेसमैन से उसकी शादी हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह दो कमरे वाले खपरैल के नीचे अपने परिवार के साथ रह रही थी।
दुल्हन का नाम शाहिस्ता है। मंगलवार को बाबुल के घर से उसे लेने उसका राजकुमार पंख लगाकर आया तो वह हैरान रह गई। जी हां, वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर आया और शाहिस्ता से ब्याह रचाकर उसे अपने संग ले गया। बेटी को विदाई देते वक्त फल बेचने वाले पिता और सिलाई कर परिवार पालने वाली मां की आंखों से आंसू छलक गए।
विज्ञापन
3 of 5
bride
शाहिस्ता के माता-पिता इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। मैट्रिक पास शाहिस्ता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका निकाह करने कोई हेलीकॉप्टर से आएगा। दरअसल, पठानटोली की रहने वाले वाहिद खान की बेटी शाहिस्ता की सगाई तीन साल पहले राजस्थान कोटा जिले के सुकेत के रहनेवाली खनिज कारोबारी आरिफ खान के बेटे हाजी आसिफ खान से हुई थी।
4 of 5
bride house
उन्होंने सुकेत के रहने वाले अपने दामाद खनिज कारोबारी आरिफ खान के बेटे से शादी की बात चलाई। इसके बाद सुकेत से आसिफ खान और उनकी मां फैमिदा बी मुगलपुरा में उनकी बेटी को देखने आए। उन्हें पहली नजर में शाहिस्ता पसंद आ गई। जबकि इससे पहले आरिफ का परिवार अब तक 50 से ज्यादा लड़कियां देख चुका था, लेकिन यहां पहली बार में रिश्ता तय हो गया। बात यहां तक कैसे पहुंची ये भी बड़ा दिलचस्प है...
दरअसल, शाहिस्ता की मां आसिफ बी 3 साल पहले मुगलपुरा में अपनी बहन से मिलने गई थी। वहां पड़ोस में रहने वाली रेहाना बी (अब नानी सास) ने शाहिस्ता को पहली नजर में पसंद कर लिया था और कहा था कि इतनी सुशील, सुंदर लडकी उन्हें पहले नजर क्यों नहीं आई।
हालांकि शाहिस्ता की मां को अमीर-गरीब का फर्क देखकर लग रहा था कि ये रिश्ता मुमकिन नहीं होगा। मगर शाहिस्ता की किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। इस तरह शाहिस्ता की आसिफ के साथ शादी तक बात पहुंची। हाल ही में आसिफ हेलीकॉप्टर से शाहिस्ता से निकाह करने आया तो यह देखकर इलाके के लोग भी हैरान थे। आसिफ के साथ उनके छोटे भाई आदिल की भी जावरा में ही शादी हुई है। दोनों एक ही हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।