फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शादियां करने को मजबूर होते हैं यहां के मर्द, वजह आपको हिलाकर रख देगी

Sun, 07 Jan 2018 08:33 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
two marriage compulsory country for man
दुनिया के नक्शे में एक ऐसा स्थान भी हैं जहां कानून मर्दों की दो शादियों को अनिवार्य बताता है। मतलब ये हुआ यहां किसी भी शख्स की एक शादी के  बाद फुलस्टाप लागाना कानूनन अपराध है। इसलिए न चाहते हुए भी यहां पुरुषों को एक से ज्यादा शादी करनी ही पड़ती है। बात यहीं खत्म नहीं होती। इस देश की सरकार के अनुसार अगर व्यक्ति की पहली पत्नी को उसकी दूसरी शादी से परेशानी हुई तो उन दोनों को ही जेल भी जाना पड सकता है। यकीन नहीं हुआ न कि ऐसा कुछ भी हो सकता है..?  

 
विज्ञापन

2 of 6
two marriage compulsory country for man
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इरीट्रिया में पुरुषों के लिए दो शादियां करना अनिवार्य किया गया है। आप सोच रहें होंगे कि जहां हमारे देश में शादी को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं, जिसके अनुसार एक व्यक्ति को एक ही शादी करने की परमीशन मिली है और पहली पत्नी के होते हुए व्यक्ति दूसरी शादी नहीं कर सकता, वहीं इरीट्रिया की तस्वीर ही दूसरी है।  

 
विज्ञापन

3 of 6
two marriage compulsory country for man
इस देश में अगर व्यक्ति ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने से इंकार किया तो उसे जेल की हवा खानी पड़ती है। और सजा भी कोई छोटी-मोटी नहीं होती। ऐसे लोगों को उम्रकैद की सजा भी हो सकती है। हम जानते हैं ये बात सुनकर आपको हैरानी ज़रूर हुई होगी लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। 

4 of 6
two marriage compulsory country for man
जेल जाने से बचने के लिए यहां मजबूरन हर व्यक्ति को दो शादियां करनी पड़ती है। दरअसल यह एक ऐसा मुल्क है, जहां हर आदमी को दो शादियां करना अनिवार्य होता है। इरीट्रिया सरकार खुद कानूनन इसे सही ठहराती है। आइए जानते हैं इस कानून के पीछे के तर्क...

 
विज्ञापन

5 of 6
two marriage compulsory country for man
फरमान जारी कर थोपा गया कानून
खबरों के मुताबिक इस नियम को लागू करने के पीछे इरीट्रिया सरकार का तर्क है कि समय-समय पर देश में गृह युद्ध होते रहते हैं। गृह युद्ध के चलते महिलाओं का अकेले रहना खतरे से खाली नहीं होता। यही वजह है कि यहां के पुरुषों को महिलाओं की हिफाज़त करने के लिए मजबूरन दो शादियां करनी पड़ती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
eritrea on map
पुरुषों से ज्यादा है महिलाओं की संख्या
ये बात भी कही जा रही है कि इस कानून के चलते देश में पुरुषों की संख्या घटती जा रही है जबकि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में सरकार का कहना है कि महिलाएं अकेले या फिर बिना शादी किए अपना जीवन नहीं बिता सकती हैं। इसलिए सरकार ने यह फरमान जारी किया है। अगर पुरुष दो शादी से इंकार करेगा तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें