शहर की भीड़-भाड़ में लोगों की चिल्लम-चिल्ली और उस पर रुखापन कहीं न कहीं लड़ाई का कारण बन जाता है। अगर आप भी शहर की भीड़ का हिस्सा हैं तो ऐसा सीन आपको जरूर देखने को मिल गया होगा।
फिलहाल, हमे इंटरनेट पर एक ऐसा ही वायरल हो रहा वीडियो मिला है। जिसमें मेट्रो के भीतर एक दो लड़कियों के बीच लड़ाई छिड़ी है। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
विज्ञापन
2 of 4
Delhi Metro
- फोटो : ANI
आप सोच रहे होंगे कि इसमें हम लोगों के लिए खबर क्या है..? क्योंकि आप तो वही सोचेंगे न जिस नाम से ये वीडियो इंटरनेट पर डाला गया है।
पहले आपको बता दें की वीडियो डालने वाले ने क्या तिकड़म चलाया है।
इस वीडियो को 'दिल्ली मेट्रो में लड़ रही थी 2 लड़कियां, लेकिन असली मजे ले गया ये आदमी' लिखकर यू ट्यूब पर शेयर किया गया है। यही वजह है कि वीडियो को 35 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 4
photo on social media
वीडियो में दिखाई देने वाली दो लड़कियां आपस में लड़ रही है। सीट को लेकर हुए इनके बीच विवाद ने उग्र रूप ने लिया और लड़कियां झगड़ने लगी। इस झगड़े में एक लड़की काफी गुस्से में दिखाई पड़ रही है।
काफी समझाने के बावजूद वह अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पा रही है। एक शख्स इनमें से एक महिला को समझा रहा है और उन्हें आपस में लड़ने से रोक रहा है। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि यह बदनीयती से नहीं किया गया।
जिस, तरीके से सोशल मीडिया में इस वीडियो को परोसा गया है, दरअसल, वैसा कुछ भी नहीं है। ये शख्स तो उन्हें हाथापाई से रोकने में लगा हुआ है, क्योंकि लड़की गुस्से में लोगों से भरी मेट्रो में दूसरी महिला से गाली-गलौज करने पर ऊतारू हो जाती है।
ये भी साफ नहीं है कि वह शख्स अकेला था या जिसे वह रोक रहा है उसी के साथ था। लेकिन जिस तरह से आदमी लड़की के सिर पर हाथ रख रहा है उससे साफ है कि उसने बुरी नियत से ऐसा नहीं किया है।