फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को लिखा ऐसा Love Letter, सोशल मीडिया पर छिड़ी है जबरदस्त बहस...

Mon, 07 Aug 2017 10:24 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 5
Curvy Wife - फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम पर पत्नी के 'सुडौल' आकार पर एक पति के पोस्ट को लेकर ऑनलाइन की दुनिया में हंगामा जारी है। बहस के केंद्र में स्त्री के देह को देखने के तरीके और नारीवाद का मुद्दा है। अमरीकी उद्योगपति रॉबी ट्रिप ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की और अपने बारे में लिखा, 'एक सुडौल महिला का पति।' फिर क्या था, सोशल मीडिया पर नारीवाद का झंडा बुलंद करने वाले लोग उन्हें सिखाने लगे कि 'सुडौल' महिलाएं भी सेक्सी हो सकती हैं।

पढ़ें: इतने Cute थे ये जॉब एप्लिकेशन कि रिजेक्ट करना था मुश्किल, Boss को खुद देना पड़ा रिप्लाई



 
विज्ञापन

2 of 5
Curvy Wife - फोटो : Instagram
रॉबी ट्रिप ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "मैं इस औरत से और उसकी सुडौल देह से प्यार करता हूं. हृष्ट-पुष्ट लड़कियों के लिए मेरा आकर्षण किशोरावस्था से ही था और मेरे दोस्त इसके लिए मुझे छेड़ते भी थे।"
विज्ञापन

3 of 5
Curvy Wife - फोटो : Instagram
वो आगे लिखते हैं, "जब मैं बड़ा हुआ और नारीवाद जैसे मुझे मुद्दों पर मेरी समझदारी बनने लगी तो मैंने देखा कि मीडिया में महिलाओं की खूबसूरती को लेकर तयशुदा पैमाने हैं। जैसे दुबली-पतली, लंबी, छरहरी लड़की ही खूबसूरत मानी जाएगी और इसी आधार पर उन्हें हाशिये पर धकेला जाता है। मुझे एहसास है कि बहुत सारे पुरुष इस झूठ को सच मान लेते हैं।"
 

4 of 5
Curvy Wife - फोटो : Instagram
रॉबी के पोस्ट के को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ी हुई है। लोग उनकी तारीफ़ भी कर रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि स्त्री देह को लेकर जारी लोकप्रिय अवधारणाओं को तरजीह न देने के लिए रॉबी की प्रशंसा हो रही है। इंस्टाग्राम पर आमंडा फोदरिंघम ने रॉबी का बचाव करते हुए लिखा है, "मुझे ये बहुत अच्छा लगा। मैं ऐसे लोगों से थक गई हूं जो किसी भी बात पर कहीं भी आहत हो जाते हैं। ये एक अच्छा पोस्ट है और हमें दुनिया में आपके जैसे और पुरुषों की ज़रूरत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Curvy Wife - फोटो : Instagram
कुछ लोगों ने रॉबी की ये कहते हुए आलोचना की है वे अपनी पत्नी को 'नॉर्मल' साइज़ का नहीं मानते हैं और ऐसा कहकर वे स्त्री देह को एक वस्तु की तरह देख रहे हैं। एक यूजर ने पूछा है, "आपको क्यों ऐसा लगता है कि आप एक आधुनिक संत हैं क्योंकि आप नॉर्मल शरीर वाली महिला के साथ डेट कर रहे हैं?"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें