फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में वर्जिनिटी टेस्ट के बाद ही महिलाओं की होती है पुलिस में भर्ती, इसके आगे की कहानी खौफनाक

Thu, 01 Nov 2018 06:03 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
indonesian women police - फोटो : FACEBOOK
आज हम आपको एक ऐसे देश की पुलिस के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर महिलाओं को भर्ती के लिए एक ऐसे टेस्ट से गुजरना पड़ता है जिसके बारे में सुनकर आप भी सहम जाएंगे। जी हां, इस टेस्ट को जानने के बाद आपको शायद यह महसूस होगा कि जहां पूरे विश्व में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आंदोलन जारी हैं, वहीं इस देश में स्वयं एक सरकारी महकमा महिलाओं को लेकर ऐसी रूढ़ीवादी सोच रखता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
indonesian women police - फोटो : FACEBOOK
पूरी दुनिया में आप देखेंगे कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही है लेकिन कई देश ऐसे है जहां उन्हें ऐसी अग्नीपरीक्षा से गुजरना पड़ता जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। जी हां, इसका मुख्य कारण रूढ़िवादी सोच है  जो आज भी देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ इंडोनेशिया में पुलिस भर्ती के दौरान देखने को मिलता है। यहां पुलिस भर्ती की आड़ में महिलाओं के साथ जो सलूक किया जाता है आप शायद ही उससे वाकिफ हो।  


 
विज्ञापन

3 of 5
indonesian women police - फोटो : FACEBOOK
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लंबी बहस भी छिड़ चुकी है। इस संबंध में अलजजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में कड़ी निंदा भी की थी। आखिर घटना ही कुछ ऐसी है। दरअसल,  इंडोनेशिया में जो महिला पुलिस में भर्ती होना चाहती है उसे अपना वर्जिनिटी टेस्ट देना होता है। चौंक गए न सुनकर..?


 

4 of 5
indonesian women police - फोटो : FACEBOOK
आप सोच रहे होंगे कि आज के समय में ऐसा कैसा संभव है। लेकि जब महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, ऐसा टेस्ट हैरान कर देने वाला है। इंडोनेशिया में महिलाओं के लिए पुलिस भर्ती के कायदे यहीं खत्म नहीं होते, बल्कि महिलाओं की खूबसूरती को भी परखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indonesian women police - फोटो : FACEBOOK
इंडोनेशिया के इस कदम की कड़ी आलोचना हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें आज भी ये प्रक्रिया यूं ही चली आ रही है।और भी कई मापदंड हैं जिन पर महिलाओं को खरा उतरना होता है लेकिन वर्जिनिटी टेस्ट पर लोग आपत्ति जता रहे हैं। क्योंकि यह भी कहा जा रहा है कि यह टेस्ट अधिकतर पुरुष अधिकारियों द्वारा किया जाता है जो निंदनीय है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें