फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की पर दादा के जुल्म की दास्तां को सुनकर आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Thu, 22 Feb 2018 11:42 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Japanese girl
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जापानी लड़की की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों को देखकर हैरत में हैं। अपनी दर्दभरी कहानी के साथ इन तस्वीरों को उसने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस कहानी को जानकर आप भी दंग रह जाएंगे और आपके मुंह से एक ही बात निकलेगी, भगवान ऐसा दादा किसी को न दे। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। इस लड़की के दादा ने उसके साथ जो जुल्म किए हैं उसे जानकर आपकी भी रूंह काप जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 4
Japanese girl
लड़की की तस्वीर देखकर आप सोच रहे होंगे, देखने में यह बहुत अजीब है। हां, यह लड़की देखने में अजीब है, लड़की में हड्डियों के ढांचे के अलावा कुछ नजर नहीं आता। उसकी इस हालत के पीछे उसके हैवान दादा का हाथ है। इस लड़की को उसके दादा ने हमेशा उसे भूखा रखा। कभी कुछ खाने के लिए नहीं दिया। अपने ही घर में यह लड़की सालों से घरेलू हिंसा की शिकार हो रही थी। लंबे समय से खाना न खाने की वजह से उसका वजन महज 16 से 17 किलो रह गया था।
विज्ञापन

3 of 4
Japanese girl
लड़की ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि कभी वह चोरी से खाना खाते हुए अगर पकड़ी जाती थी तो उसका दादा उसे बेरहमी से मारा करता था। वह उसे तब तक मारता था जब तक कि वह उल्टी करके खाना बाहर न कर दे। महिला के मुताबिक पुलिस ने उसे आजाद कराके हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि यदि वो 10 मिनट और लेट हो जाते, तो उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह शायद मर भी सकती थी।
विज्ञापन

4 of 4
japanese girl
महिला के दादा और उसके रिश्तेदारों से संबंधित किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। अंत में लड़की ने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग इस तरह की प्रताड़ना को झेल रहे हैं, वह इसके लिए आवाज उठाए। वह चुप न बैठे, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, किसी से मदद मांगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें