फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 3 में जाने से कांपते हैं कैदी, अफजल गुरु को यहीं दी गई थी फांसी

Wed, 26 Dec 2018 04:57 PM IST
अजय सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
देश का सबसे बड़ा कैदखाना माने जाने वाले तिहाड़ जेल में खूंखार कैदियों को रखा जाता है। तिहाड़ कैंपस में 10 जेल हैं, इनमें जेल नंबर-3 बहुत ही खतरनाक मानी जाती है। यहां कोई भी कैदी रहना ही नहीं चाहता है। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Social Media
दरअसल, यहां कैदियों को लगता है कि भारतीय संसद पर हमला करने के दोषी अफजल गुरु का साया आसपास टहल रहा है। सूत्र बताते हैं कि कुछ कैदी इसे मन का वहम मान कर दूसरों को तसल्ली देते हैं, मगर उनका क्या, जिन्हें रात में अफजल के ख्याल आते हैं। कथित रूप से जेल में भटकने वाली आत्माओं यानी भूतों को शांत करने के लिए यहां पूजा-पाठ भी होते रहते हैं। इसके बावजूद कई कैदियों ने यह शिकायत की है कि उन्होंने भूत को देखा है। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Social Media
सूत्रों का कहना है कि सच यह है कि बैरक नंबर 3 के अधिकतर कैदी रात को मन ही मन हनुमान चालीसा जपते हैं, या अपने धर्म के अनुसार इबादत करने लगते हैं। दरअसल, जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद रहे अफजल गुरु को 9 फरवरी, 2013 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी। अफजल गुरु के बारे में 8 फरवरी की रात तक कैदियों को इल्म नहीं था कि अगली सुबह तिहाड़ में उसे फांसी दी जानी है। 9 फरवरी की सुबह 8 बजे अफजल गुरु को फांसी पर जैसे ही लटकाया गया, दोपहर तक तिहाड़ के कैदियों को पता चल गया।

4 of 7
- फोटो : Social Media
क्या तिहाड़ के बैरक नंबर 3 में अफजल गुरु की आत्मा भटक रही है? यह कैदियों का वहम है, भूत का डर या उनका अंधविश्वास, वजह चाहे जो कुछ भी हो पिछले कुछ दिनों से कैदियों को रात में ठीक से नींद नहीं आ रही। जब-जब उनकी नजर उस अंधेरी कोठरी की तरफ जाने वाली सुनसान गली की तरफ जाती है, एक अजीब सा डर उन पर हावी होने लगता है।
विज्ञापन

5 of 7
बताया जा रहा है कि जेल नंबर-3 से कैदियों को कभी चीखने की आवाज सुनाई देती हैं तो कभी अन्य तरीकों से उन्हें डराया जाता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भूत ने एक कैदी को पटक-पटककर मारा था। सूत्रों का कहना है कि कथित रूप से जेल में भटकने वाली आत्माओं यानी भूतों को शांत करने के लिए यहां पूजा-पाठ भी होते रहते हैं। इसके बावजूद कई कैदियों ने यह शिकायत की है कि उन्होंने भूत को देखा है।
विज्ञापन

6 of 7
जेल के कुछ अफसरों का भी मानना है कि तिहाड़ में भूतों का वास है। इन अफसरों का कहना है कि यहां कुछ ऐसे कैदी भी आए जो मुलजिम नहीं थे और वक्त के मारे उन्हें जेल में आना पड़ा। यहां उन्हें दबंग कैदियों ने तरह-तरह से परेशान किया और अंत में उनमें से कई ने जेल के अंदर आत्महत्या कर लीं। ऐसे में उनकी आत्मा यहां भटकती रहती है और कई बार दबंग कैदियों को परेशान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दरअसल, तिहाड़ कैंपस में वैसे तो 10 जेल हैं लेकिन बैरक नंबर 3 में ही सिर्फ फांसी का तख्ता है। इस जेल में ही अधिकतर खतरनाक आतंकवादी कैद किए जाते हैं। भूतों की जितनी भी शिकायतें जेल अधिकारियों को मिली हैं, उनमें सबसे अधिक बैरक नंबर-3 से ही आई हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें