फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला को पहले 'भूत' से हुआ प्यार और फिर रचाई शादी, 300 साल पहले हो चुकी थी मौत

Wed, 13 Jun 2018 07:07 PM IST
खुला पन्ना डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amanda marry ghost
एक महिला ने इंसान नहीं, बल्कि भूत से शादी की, वह भी 300 साल पुराने भूत से। इस महिला की प्रेम कहानी ने लोगों को न केवल हैरान कर दिया है, बल्कि इससे वहां के लोग डरे हुए भी हैं।  उत्तरी आयरलैंड के डाउनपैट्रिक की रहने वाली 45 साल की अमांडा टीग को एक भूत से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। 
विज्ञापन

2 of 5
amanda marry ghost
अमांडा के मुताबिक, उनका अफेयर सालों पुराना है। अमांडा बताती है कि करीब 300 साल पहले उसके पति जैक की मौत हो गई थी। उनका पति एक हाईटियन समुद्री लुटेरा था, जिसे उन्होंने कभी नहीं देखा। मगर उनको लगता है कि वह पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के कैप्टन जैक स्पैरो जैसा दिखता होगा। दोनों की सगाई की रस्म भी हुई और जैक की मौजूदगी को प्रतीकात्मक मानते हुए उसकी अंगूठी एक तलवार पर रखी गई। 
विज्ञापन

3 of 5
amanda marry ghost
अमांडा के अनुसार, वह अपने भूतिया पति जैक के साथ अच्छा महसूस करती हैं। वह अक्सर अपने पति साथ घूमने भी जाती हैं। अमांडा कहती हैं कि जैक ने जीवंत तौर पर नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली आत्मा के तौर पर उनके साथ शादी की है। अमांडा पहले से शादीशुदा हैं और उनके पांच बच्चे भी हैं। पहले पति से अलग हो चुकी अमांडा का कहना है कि वह जैसा जैक के साथ महसूस करती हैं, वैसा उन्होंने अपने पहले पति से साथ कभी महसूस नहीं किया। उन्होंने जितना जैक को जाना और समझा है, उतना ही ज्यादा वह उसे पसंद और प्यार करती हैं।

4 of 5
amanda marry ghost
इस घटना में सबसे अजीब बात यहइस महिला ने रचाई भूत से शादी, 300 वर्ष पहले दी गई थी फांसी की सजा है कि अमांडा से एक दिन जैक ने सपने में कहा कि वे दोनों एक हो सकते हैं, लेकिन इससे पहले अमांडा ने इंसान और आत्मा के बीच इतने घनिष्ठ संबंध के बारे में न तो सुना था और न ही देखा था। बाद में उन्होंने इस विषय पर काफी रिसर्च की और पाया कि वास्तव में इंसान और आत्मा के बीच गहरा रिश्ता होता है। अमांडा ने बताया कि जैक ने अपने पूरे जीवनकाल में कभी शादी नहीं की और वह एक शक्तिशाली आत्मा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amanda marry ghost
इस अनूठी प्रेम कहानी में अमांडा के परिवार ने भी उनका साथ दिया। दोनों ने धूमधाम से शादी करने का फैसला किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शादी के दिन उनका परिवार और 12 दोस्त शामिल हुए थे। शादी करने के बाद अमांडा ने कुछ तस्वीरें क्लिक कराईं, जिनमें वह एक झंडे के साथ खड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें