फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में इस अनोखे तरीके से बचाए जाते हैं पेड़, मिनटों में वायरल हो गया वीडियो, ये है खासियत

Wed, 13 Jun 2018 09:14 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tree transplant
सोशल मीडिया पर आए-दिनों कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इनमें कभी अच्छे वीडियो नजर के सामने आते हैं तो कभी बुरे। हां, कभी-कभी हंसने-हंसाने वाले वीडियो भी आ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है जिसे देखकर शायद आप भी चौंक पड़े। इस वीडियो की अच्छी बात यह है कि ये समाज को संदेश देने के लिए है।
विज्ञापन

2 of 5
tree
जी हां, सोशल मीडिया पर सिर्फ बेवजह की वीडियो देख-देखकर अगर आप भी परेशान हो चुके हैं तो एक बार यह वीडियो अवश्य देखें। हो सकता है कि इसे देखने के बाद आपका मन भी किसी ऐसी पहल की शुरूआत करने के लिए करे जो आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए सौगात बन जाए।  
विज्ञापन

3 of 5
tree
दरअसल, इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक ट्रक पर विशालकाय वृक्ष को सही सलामत लादकर किसी दूसरे स्थान पर स्थांनातरित किया जा रहा है। यह वीडियो विदेश में शूट किया गया है। इस वीडियो से जो मैसेज लोगों तक पहुंचाने की सफल कोशिश की गई है वो यह है कि हम शहरीकरण के नाम पर रास्ते में आने वाले पेड़ों को यूं ही नहीं काट सकते। 

4 of 5
trees cutting
दरअसल, इस वीडियो में विशालकाय वृक्षों को बचाने का तरीका दिखाया गया है। लेकिन अफसोस कि हमारे देश में शहरीकरण के नाम पर तमाम प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिनके लिए रोजाना न जाने कितने पेड़-पौधे काट दिए जाते हैं। जंगलों को काटकर रिहायशी इलाके बनाए जा रहे हैं। ऐसे में जरूरत है तो इस तरह के संदेश लोगों तक पहुंचाने की ताकी पर्यावरण की रक्षा की जा सके। 
   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
trees cutting
पर्यावरण बचाव की यह पहल सोशल मीडिया पर कारगर साबित हो सकती है। इसके जरिए हम पूरे विश्व में पर्यावरण सुरक्षा के लिए जारी अभियानों के बारे में जान सकते हैं।  ऐसे ही अभियान का हिस्सा हो सकता है ये वीडियो। तो चलिए देखते हैं पर्यावरण रक्षा के नाम पर वीडियो... 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें