फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ट्रेनिंग के इतने अजीबो-गरीब तरीके कि दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

Fri, 06 May 2016 12:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अजीबो-गरीब तरीके से पुलिस ट्रेनिंग - फोटो : www.oddee.com
पुलिसावालों की ट्रेनिंग के ये अजीबो-गरीब तरीके देखकर आप भौचक रह जाएंगे। यकीन नहीं तो तस्वीरों में देखिए।
विज्ञापन

ऐसे भी होती है पुलिस ट्रेनिंग, देखकर मुंह खुला रह जाएगा

2 of 8
पेंटिंग दिखाकर ट्रेनिंग - फोटो : www.oddee.com
​न्यूयॉर्क में इतिहास की पेंटिंग भी पुलिसवालों की ट्रेनिंग का हिस्सा हैं। पुलिस ने बाकायदा एक शख्स ऐमी ई. हरमन को इसलिए नौकरी पर रखा है ताकि वो नए पुलिसवालों को ऐतिहासिक तस्वीरों के माध्यम से ट्रेनिंग दे सके। ऐमी बताते हैं कि वो पुलिसवालों को तस्वीर देखने को कहते है फिर उनसे पूछते हैं कि आखिर तस्वीर में क्या चल रहा है? इससे पुलिसवालों की सोचने-समझने क्षमता बढ़ती है और नजर पैनी हो जाती है।
विज्ञापन

ऐसे भी होती है पुलिस ट्रेनिंग, देखकर मुंह खुला रह जाएगा

3 of 8
मेडिटेशन - फोटो : www.oddee.com
​पुलिस की नौकरी में तनावग्रस्त होना आम बात है। कनाडा में इसका हल निकाला गया है। ओंटारियो में मेडिटेशन को पुलिस ट्रेनिंग का हिस्सा बनाया गया है। यहां नए पुलिसवालों को स्थानीय बौद्ध मंदिरों में ले जाया जाता है और उन्हें लोटस पोजिशन में बैठकर 'ओउम्' का जाप करने को कहा जाता है।
 

ऐसे भी होती है पुलिस ट्रेनिंग, देखकर मुंह खुला रह जाएगा

4 of 8
चील पकड़ेगा अवैध ड्रोन - फोटो : www.oddee.com
​नीदरलैंड की पुलिस यहां अवैध तरीके से इस्तेमाल होने वाले ड्रोनों से इतनी तंग आ गई है कि उसने इसका एक अजीब हल निकाला है। पुलिस ऐसे चीलों और बाजों को ट्रेनिंग दिलवा रही है जो अवैध ड्रोन पर हमला कर उसे तहस-नहस कर सकेंगे या उसे लाकर पुलिस को सौंप देंगे। इसके एवज में जांबाज चीलों को मीट के टुकड़े से नवाजा जाएगा।
 
विज्ञापन

ऐसे भी होती है पुलिस ट्रेनिंग, देखकर मुंह खुला रह जाएगा

5 of 8
बच्चों को आत्मकेंद्रित करने के लिए ट्रेनिंग - फोटो : www.oddee.com
​अमेरिका के कनेक्टिकट के चेशायर में पुलिस को बच्चों को आत्मकेंद्रित करने की ट्रेनिंग दी जाती है। जो बच्चे अक्सर शोर-शराबे या हड़कंप के दौरान इधर-उधर भागने लगते हैं, गुमराह हो जाते हैं। ऐसे में पुलिसवाले उन तक पहुंचकर उन्हें शांत करने की कोशिश करते हैं।
 
विज्ञापन

ऐसे भी होती है पुलिस ट्रेनिंग, देखकर मुंह खुला रह जाएगा

6 of 8
ट्रेनिंग के दौरान सीने में पिन चुभोने की परंपरा - फोटो : www.oddee.com
​ब्राजील में ट्रेनिंग के आखिरी दौर में पुलिसवालों के सीने में पिन चुभोई जाती है और इसके एवज में पुलिसवाले 'कैवीरा' चिल्लाते हैं। कैवीरा का अर्थ होता है खोपड़ी। ऐसा वे अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार करते हैं। माना जाता है कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस परंपरा का आरंभ अमेरिकी सेना में हुआ था।
 
विज्ञापन

ऐसे भी होती है पुलिस ट्रेनिंग, देखकर मुंह खुला रह जाएगा

7 of 8
चीन में ऐसे होती है ट्रेनिंग - फोटो : www.oddee.com
​तस्वीर चीन की पैरामिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग की है। ट्रेनिंग कितनी खौफनाक होती है इसका अंदाजा तस्वीर देखकर लगाया जा सकता है। ये पुलिसवाले धरती, समंदर, बर्फ, कीचड़, हर जगह जीती-जागती आफत बनने की ट्रेनिंग लेते हैं।

 
विज्ञापन

ऐसे भी होती है पुलिस ट्रेनिंग, देखकर मुंह खुला रह जाएगा

8 of 8
पागलों को हैंडल करने की ट्रेनिंग - फोटो : www.oddee.com
​मैरीलैंड के बाल्टिमोर में पुलिसवालों को पागल लोगों को हैंडल करने की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें एक ऐसी डिवाइस दी जाती है जिससे कि वो पागलों की हरकतों को समझ सकें। इसके बाद उन्हें कार्यक्षेत्र में उतार दिया जाता है।

सोर्स-www.oddee.com​

यह भी पढ़ें- दुनिया में कैसी-कैसी चीजों पर बैन, जानकर माथा पीट लेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें