कहते हैं ना चौबे जी गए थे छब्बे बनने और बन बैठे दूबे। कुछ ऐसा ही हुआ है फ्लोरिडा के ओरलैंडों की रहने वाली लिली क्लीयोपेट्रा मोरिस के साथ। रात में लगाई लिपस्टिक ने सुबह होते ही उसके चेहरे को भयानक बना दिया।
विज्ञापन
सुंदर दिखने के लिए लगाई लिपस्टिक और हो गया ये हाल
2 of 5
लिपस्टिक से बेहाल होठ
- फोटो : daily mail
हाल ही में लिलि क्लीयोपेट्रा मोरिस ने वॉलमॉर्ट से कवरजेल क्वीन की एक लिपस्टिक खरीदी थी। इसका इस्तेमाल करने के एक दिन के अंदर ही उसके होठों पर सूजन दिखने लगी और उसके होठ जानवरों जैसे मोटे-मोटे हो गए।
विज्ञापन
सुंदर दिखने के लिए लगाई लिपस्टिक और हो गया ये हाल
3 of 5
लिपस्टिक से बेहाल होठ
- फोटो : daily mail
लिली को लिपस्टिक लगाने का बड़ा क्रेज था। लेकिन लिपस्टिक ने ही उसका चेहरा बदल दिया। लिपस्टिक से हुई एलर्जी के कारण उसके होठ सामान्य से कहीं अधिक सूज गए।
सुंदर दिखने के लिए लगाई लिपस्टिक और हो गया ये हाल
4 of 5
लिपस्टिक से बेहाल होठ
- फोटो : daily mail
उसे होठों में दर्द भी महसूस होने लगा जिसके चलते उसे अस्पताल जाना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स काफी हानिकारक होते हैं। वह होठों पर बुरा असर डाल सकते हैं जैसा कि लिली के साथ हुआ है।
लिली ने अन्य महिलाओं को इससे अवगत कराने के लिए अपने सूजे हुए होठों की तस्वीरों को सोशल नेटवर्क पर पोस्ट किया है ताकि महिलाएं लिपस्टिक की सच्चाई को जान सके। उनके इस पोस्ट की अब तक 56,000 शेयर हो चुके हैं।