फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 03 Apr 2022 05:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत? - फोटो : iStock
 Weird Facts About Alcohol Addiction: वर्तमान समय में कई लोग शराब की लत की वजह से परेशान हैं। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो बिना शराब के नहीं रह पाते हैं। शराब पीना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है यह सभी जानते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग ड्रिंक करते हैं। कई लोग तो शराब पीने के बाद बेकाबू हो जाते हैं और जमकर हंगामा करते हैं। आखिर शराब में ऐसी क्या चीज होती है कि लोग इसे पीने के आदि हो जाते हैं? अब वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि लोगों को शराब की लत क्यों लग जाती है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

एक नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने संकेत दिया है कि इंसानों को शराब की लत बंदरों और लंगूरों की देन है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि बंदर खाने के लिए पके और थोड़े सड़े हुए फलों की तलाश करते रहते हैं। उनका कहना है कि बंदर के खाए गए फलों में लगभग दो प्रतिशत मात्रा शराब मौजूद होती है। रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस के जनरल में यह स्टडी प्रकाशित हुई है। आइए जानते हैं कि इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने क्या कहा है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत? - फोटो : iStock
रॉबर्ट डुडले नाम के बायोलॉजिस्ट करीब 25 साल से इंसान में शराब की लत के बारे में शोध कर रहे हैं। रॉबर्ट डुडले बर्कली के यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में काम करते हैं। डुडले ने इंसान में शराब की लत को लेकर साल 2014 में एक किताब लिखी थी जिसका नाम The Drunken Monkey: Why We Drink and Abuse Alcohol है। इस किताब में उन्होंने संकेत दिए हैं कि इंसानों में बंदरों और लंगूरों के कारण शराब की लत लगी है।  
विज्ञापन

3 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत? - फोटो : iStock
उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि पके हुए फलों में शराब की खुशबू आती है। इसलिए बंदर खाने के लिए फलों के पकने का इंतजार करते हैं ताकि उनको खाने वाले फलों में शराब का अंश मिल सके। 

4 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत? - फोटो : iStock
इंसानों में शराब की लत का पता लगाने के लिए नई स्टडी हुई है। यह स्टडी ड्रंकन मंकी' हाइपोथेसिस का समर्थन करती है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के बायोलॉजिस्टों द्वारा यह स्टडी की गई है। 
विज्ञापन

5 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत? - फोटो : iStock

बायोलॉजिस्टों ने पनामा में मिलने वाले ब्लैक-हैंडेड स्पाइडर मंकी द्वारा खाए गए फलों और उनके यूरिन के सैंपल को एकत्रित किया है। स्टडी में जानकारी सामने आई है कि बंदर थोड़े सड़ गए फलों को खाते हैं, क्योंकि शराब की एक से दो प्रतिशत मात्रा मिली थी जो नेचुरल फर्मेंटेशन से आई थी। 
विज्ञापन

6 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत? - फोटो : iStock

फलों में शराब की मात्रा लो-अल्कोहल बीयर के बराबर होती है। इसके साथ ही बंदरों के पेशाब में भी अल्कोहल पाया गया है। स्टडी में पता चला है शराब का इस्तेमाल ताकत के लिए करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत? - फोटो : iStock
इस स्टडी में शामिल क्रिस्टीना कैम्पबेल का कहना है कि यह साबित हुआ है कि इंसानों की तरह बंदर भी अल्कोहल वाले फल को खाना पंसद करते हैं। उन्होंने बताया कि अभी यह पहली स्टडी है और इस पर अभी काम करना बाकी है। 
विज्ञापन

8 of 8
क्यों लग जाती है इंसान को शराब की लत? - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्टडी इसलिए की गई है कि कहीं इंसानों में शराब पीने की लत बंदरों के अल्कोहल वाले फल खान की वजह से तो नहीं आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें