एक मछली सिर्फ आपका पेट नहीं भरती, सिर्फ आपके घर की सजावट के काम नहीं आती। बल्कि वक्त पड़ने पर आपका कबाड़ा भी कर सकती है। ऐसा ही कुछ इस सड़क हादसे के दौरान...
विज्ञापन
2 of 7
Slime Eel
- फोटो : @DepoeBayFire/Twitter
दरअसल, एक ट्रक 13 कंटेनरों में करीब 3,500 किलो ईल मछलियां लादकर हाईवे पर पूरी रफ्तार में दौड़ रहा था। बीच रास्ते किसी निर्माण कार्य के कारण उसे अचानक ब्रेक लगानी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 7
Slime Eel
- फोटो : @DepoeBayFire/Twitter
अचानक ब्रेक लगने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इस चक्कर में देखते ही देखते सड़क पर दौड़ रही पांच कारें भी टकरा गईं।
4 of 7
Slime Eel
- फोटो : @DepoeBayFire/Twitter
हादसे में किसी की जान नहीं गई। लेकिन ट्रक में लदी मछलियों के कारण चमचमाती कारों की जान
निकल गई।
(अगली स्लाइड में जानें मछलियों के कारण कैसे कारों का कबाड़ा निकला...)
विज्ञापन
5 of 7
Slime Eel
- फोटो : @DepoeBayFire/Twitter
गौरतलब है कि ईल मछलियों के शरीर से सफेद रंग का चिपचिपा पदार्थ निकलता है जिसे स्लाइम कहते हैं। जिस कंटेनर में इन्हें रखा गया उसमें पानी के साथ घुलकर स्लाइम की मात्रा और भी बढ़ गई। ट्रक के पलटते ही जब कंटेनर कारों पर गिरा तो मछलियों के साथ-साथ चिपचिपा पदार्थ भी कारों और सड़क पर फैल गया।
विज्ञापन
6 of 7
Slime Eel
- फोटो : @DepoeBayFire/Twitter
बाद में फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों को आकर मामला काबू में करना पड़ा। सड़क साफ किया गया। तब जाकर हाईवे की रफ्तार लौटी।
ट्विटर पर @DepoeBayFire ने इस वीडियो को शेयर किया है...
Thanks @OregonDOT pic.twitter.com/SmwHtWLeQ3
— Depoe Bay Fire Dist. (@DepoeBayFire) July 13, 2017