दुनिया के लगभग हर कोने में आपको कब्रिस्तान देखने को मिल जाएंगे, जहां मृत लोगों को दफनाया जाता है। कुछ कब्रिस्तान बेहद छोटे होते हैं, तो वहीं कुछ कब्रिस्तान का एरिया काफी बड़ा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान कहां है? आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के इस सबसे बड़े कब्रिस्तान में 50 लाख से भी अधिक मुर्दे दफन हैं। यूं कहें तो ये कब्रिस्तान आकार में एक शहर के बराबर है।
दरअसल, हम जिस कब्रिस्तान की बात कर रहे हैं ,उसका नाम है 'वादी-अल-सलाम'। आपको बता दें कि ये कब्रिस्तान इराक के नजफ शहर में स्थित है। करीब 1485 एकड़ में फैला यह कब्रिस्तान 'वैली ऑफ पीस' के नाम से भी मशहूर है, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं। यहां शिया इमाम और चौथे खलीफा ‘इमाम अली इब्न अबी तालिब’ की दरगाह भी है इस कब्रिस्तान में सभी कब्र पत्थर और मिट्टी से ही बनी हुई है, इन कब्रों में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है।