फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: आइसक्रीम खाने के बाद बिल्ली ने दिया ऐसा ड्रामेटिक रिएक्शन, जिसे देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Wed, 01 Jul 2020 03:33 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वायरल कैट वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर आए दिन न जाने ऐसी कई फोटो और वीडियो वायरल होती रहती हैं, जिनमें से किसी को देखकर हंसी आती है, तो वहीं कई पोस्ट ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। कुछ इसी तरह ही आजकल एक वीडिया ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बिल्ली पहली बार आइसक्रीम का स्वाद ले रही है। हालांकि, आइसक्रीम खाने के बाद बिल्ली का रिएक्शन कैसा होगा, इसके बारे में आपको अंदाजा भी नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 4
वायरल कैट वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को @damn_elle ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 4 लाख से अधिक व्यू और 16 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। अक्सर बिल्लियों को पालने वाले मालिक उनकी हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वायरल वीडियो में बिल्ली से जुड़े कंटेंट काफी वायरल होते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
वायरल कैट वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर ने चम्मच के जरिए बिल्ली को कुछ आइसक्रीम परोसने की कोशिश की। सबसे पहले तो बिल्ली ने आइसक्रीम को खाने से पहले बहुत सोच रही थी, लेकिन जैसे ही बिल्ली ने बर्फीले ठंडे टुकड़े को अपनी जीभ से छुआ, तो वो तुरंत डर गई।
 
विज्ञापन

4 of 4
वायरल कैट वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि, कुछ नेटिजन्स ने बिल्ली की सेहत के बारे में अपनी चिंता और पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें