Cheetah vs Lion: भारत में साल 1947 में आखिरी बार चीता को देखा गया था जिसके बाद भारत सरकार ने साल 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया था। लेकिन अब लंबे समय बाद एक बार फिर देश में चीते देखने को मिलेंगे। भारत के जंगलों में अभी तक हमें शेर, बाघ और तेंदुए जैसे खतरनाक जानवर देखने को मिलते थे, लेकिन अब अफ्रीकी देश नामीबिया से आठ चीते भारत लाए गए हैं जिनमें पांच मादा हैं और तीन नर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को इन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में छोड़ा था। इन दिनों हर तरफ चीतों की चर्चा हो रही है। जगल में रहने वाले शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता बेहद शक्तिशाली और खतरनाक होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चीतों को शेर अपना दुश्मन मानता है? आइए जानते हैं कि आखिर चीता को शेर अपना दुश्मन क्यों मानता है?