Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग ढहने से करीब 10 दिनों से 41 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू कर रहीं एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली। पहली बार मजूदरों को पाइप के जरिए खाना भेजा गया। इसके अलावा सुरंग के अंदर का वीडियो भी सामने आया है। रेस्क्यू में लगे अधिकारियों ने मजदूरों से बात भी की है।
मजूदरों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए थाइलैंड की रेस्क्यू टीम से भी मदद ली जा रही है। दरअसल, साल 2018 में थाइलैंड में एक हादसा हुआ था जिसमें जूनियर फुटबॉल टीम के कोच समेत 12 बच्चे एक गुफा में फंस गए थे। इसके बाद चलाए गए बचाव कार्य से पूरी दुनिया हैरत में पड़ गई थी।
जून 2018 में थाईलैंड की जूनियर एसोसिएशन फुटबॉल टीम अपने कोच के साथ अभ्यास कर रही थी। इसके तहत उन्होंने थाम लुआंग गुफा में प्रवेश किया, लेकिन इसमें कोई खतरा नहीं था। हालांकि टीम के अंदर जाने के कुछ देर बाद ही बारिश हो गई। इसके बाद गुफा में पानी भर गया और सभी रास्ते बंद हो गए।