उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप देखने को मिला। इस सांप की तस्वीर को जब सोशल मीडिया पर साझा किया गया, तो लोग इसे देखकर हैरान हो गए। लाल रंग के इस सांप की प्रजाति को रेड कोरल कुकरी कहा जाता है, जो कि बहुत ही दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। इस सांप की तस्वीर को दुधवा नेशनल पार्क के एक स्टाफ ने क्लिक किया, जिसे वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन संगठन वाइल्डलेंस द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया।