फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी से लेकर अमेरिका तक दुनिया के वो देश, जहां शीर्ष पद तक नहीं पहुंची कोई महिला

Thu, 03 Dec 2020 03:07 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कमला हैरिस - फोटो : ANI
भारतीय मूल की कमला हैरिस कुछ ही दिनों में अमेरिका की नई उप-राष्ट्रपति बन जाएंगी। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई महिला राजनैतिक तौर पर इतनी ऊंचाई पर पहुंच पाई है। हालांकि, इसको लेकर पहले भी सवाल होते रहे हैं कि सुपर पावर देश में आखिर कोई महिला राष्ट्रपति क्यों नहीं चुनी गई? आपको बता दें कि अमेरिका में इसके पीछे एक खास तरह का मनोविज्ञान काम करता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कमला हैरिस - फोटो : अमर उजाला
सैन्य ताकत से लेकर तकनीक में काफी आधुनिक माने जाने वाले अमेरिका में शीर्ष पद के लिए महिलाओं को कमजोर मानने की मानसिकता बहुत पहले से है। अगर अमेरिका में हुए पिछले राष्ट्रपति चुनाव की बात करें, तो ट्रंप के विपक्ष में हिलेरी क्लिंटन ऐसी पहली महिला थीं, जिसने सीधे राष्ट्रपति के लिए दावेदारी की। लेकिन क्लिंटन के हार के बाद बहुत लोगों ने ये माना कि महिला होने के कारण वे चुनाव हार गईं। क्लिंटन ने भी एक इंटरव्यू में यह कहा था कि यहां हर औरत के पीछे एक डबल स्टैंडर्ड चलता है, जो उसे पीछे रखता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1960 के बाद से अबतक लगभग 57 देशों को महिला नेताओं ने लीड किया। इन आंकड़ों को स्टेटिस्टा ने जारी किया है। इसी साल से पहले 15 महिलाएं अलग-अलग यूएन देशों में लीड पर थीं, लेकिन अब उनकी संख्या 13 पर जा चुकी है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी ओर जापान, रूस, चीन, इटली और सऊदी अरब ऐसे देशों की सुची में हैं, जहां कभी कोई महिला शीर्ष राजनैतिक पद पर नहीं बैठी। बता दें कि अब तक अमेरिका भी इन्हीं देशों में से एक रहा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कमला हैरिस के उप-राष्ट्रपति बनने पर ये हालात बदल जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांस, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका में अब तक एक-एक महिला लीडर आई, लेकिन सभी लोग कुछ ही समय के भीतर सत्ता छोड़ दी। ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, साउथ कोरिया, तुर्की और इंडोनेशिया जैसे देश तब भी बेहतर हाल में हैं, जहां एक महिला राजनेता आ चुकी है और 3 से 5 सालों तक सत्ता में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एंजेला मर्केल - फोटो : सोशल मीडिया
एंजेला मर्केल जर्मनी की सबसे ताकतवर महिला नेता के तौर पर देखी जा सकती हैं। एंजेला अब तक अपने पद पर 14 साल बिता चुकी हैं और काफी कामयाब नेता के तौर पर दुनियाभर में देखी जाती हैं। वे किसी भी लोकतांत्रिक देश में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली महिला नेता मानी जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें