Unique Village: दुनिया में कई अनोखी चीजें हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंहे, जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। हर किसी की चाहत होती है कि वह ज्यादा समय तक जिंदा रहे, लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कई वजहों से लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है। दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां पर रहने वालों लोगों की उम्र अधिक होती है। यह पूरी तरह सच है। आईए जानते हैं इस अनोखी जगह के बारे में और इसके पीछे रहस्य क्या है...
हम इंग्लैंड के एक गांव की बात कर रहे हैं। यहां पर डेटलिंग और थर्नहैम केंट गावों में रहने वाले लोग अप्रत्याशित रूप से ज्यादा उम्र तक जीवित रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों गांवों की महिलाओं की औसत उम्र 95 साल है। यहां पर पुरुष के मुकाबले महिलाएं ज्यादा दिन जीवित रहती हैं। अगर पूरे ब्रिटेन की करें, तो यहां पर लोगों की औसत आयु 83 साल है। इंग्लैंड के इन दोनों गांवों में महिलाएं की उम्र 12 साल अधिक होती है, तो यहां पर पुरुष कम से कम 86 वर्ष तक जीते हैं।