Holi 2023: भारत में होली (Holi 2023) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देश में रंगों का त्योहरा होली के अलग-अलग रंग देखे जाते हैं। अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरीकों से होली मनाई जाती है। देश के कई हिस्सों में बेहद अनोखे तरीके से होली मनाई जाती है। भारत के एक गांव में बेहद अजीबगरीब होली मनाई जाती है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए हम आपको इस अनोखी होली और जगह के बारे में बताते हैं...
महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड जिले के एक गांव में बेहद अनोखी तरीके से होली मनाई जाती है। इस गाव में होली (Holi) के दिन दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाया जाता है। इस परंपरा का पालन यहां के लोग सालों से करते आ रहे हैं। होली के दिन लोगों ने गांव के सबसे नए दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाने की पंरपरा है। दामाद को उसकी पसंद के कपड़े पहनाए जाते हैं।