पूरे देश में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में बच्चों से लेकर वृद्धजन तक सभी रंगों के त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इस बार तिथि को लेकर असमंजस की वजह से कइ जगह सोमवार तो कई जगह मंगलवार को होलिका दहन किया गया। इस वजह से होली के दौरान रंग भी मंगलवार और बुधवार दोनों दिन खेला गया। आइए तस्वीरों और वीडियो में देखते हैं देश में जश्न का माहौल...
विज्ञापन
2 of 10
नांचते-गाते हुए मनाया होली का जश्न
- फोटो : ANI
दिल्ली में विदेशी राजदूतों, राजनयिकों और मंत्रालय के अधिकारियों के लिए होली महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
3 of 10
सुरक्षा बलों की होली
- फोटो : ANI
देश की सुरक्षा में हर समय मुस्तैद सुरक्षा बलों के साथ भी लोगों ने रंगों का त्योहार मनाया।
4 of 10
कॉलेजों में होली का जश्न
- फोटो : ANI
स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने होली का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया।
विज्ञापन
5 of 10
होली का त्योहार
- फोटो : ANI
पूरे देश में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रंगों का त्योहार मनाया गया। इस दौरान कई मंदिरों में भी भगवान को रंग चढ़ाकर जश्न की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
6 of 10
पूरे देश में होली का जश्न
- फोटो : ANI
देश में सभी धर्मों के लोगों ने होली के जश्न में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरे देश में हर्षोल्लास के हाथ रंगों का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
7 of 10
होलिका दहन
- फोटो : ANI
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में सीएम आवास पर होलिका दहन में शिरकत की।
8 of 10
होलिका दहन
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
राजस्थान: विदेशी पर्यटकों ने खेली होली
जयपुर में विदेशी पर्यटकों ने खासा कोठी होटल में होली खेली।
महाराष्ट्र: होली का जश्न
पुणे में लोगों ने धूम-धाम से होली का जश्न मनाया।