UFO Alien Alert: दुनिया के कुछ देशों के आसमान में यूएफओ (UFO) देखे जाने की घटना सामने आई है। इन देशों में लगातार अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) देखे जाने का मामला सामने आया है। जिन देशों में यूएफओ देखे गए हैं उनमें अमेरिका, कनाडा और चीन शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा अमेरिका में एक सप्ताह के अंदर चार बार यूएफओ देखे गए हैं। अमेरिका और कनाडा में देखे गए यूएफओ को अमेरिकी सेना ने फाइटर जेट्स की मदद से मार गिराया है। चीन में दिखे यूएफओ को भी मार गिराए जाने की तैयारी चल रही है।
सबसे पहले अमेरिका में यूएफओ देखा गया था जिसके बाद कनाडा में भी देखा गया। अब चीन ने कहा कि उसके देश में भी यूएफओ दिखा है जिसे मार गिराने की वह तैयारी कर रहा है। चीन की सरकारी मीडिया ने बताया है कि पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत में तटीय शहर रिझाओ के पास पानी में एक अज्ञात उड़ती हुई चीज दिखाई दी है। अब इसे मार गिराने की तैयारी चल रही है। अमेरिकी आसमान में चीन के 'जासूसी गुब्बारे' के साथ यूएफओ देखे जाने की घटना की शुरुआत हुई थी। अमेरिका ने इस गुब्बारे को मार गिराया था जिसे एक हफ्ते तक अमेरिका के आसमान में देखा गया था। लेकिन अब हाल के दिनों में अमेरिका, कनाडा और चीन में यूएफओ देखे गए हैं जिसके बाद हड़कंप मच गया है।