सूरज को क्यों ठंडा कर रहे वैज्ञानिक, एक्सपर्ट बोले- तबाही की शुरुआत
अमर उजाला
Sat, 11 February 2023
Image Credit : iStock
धरती को गर्म होने से बचाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक अलग रास्ता निकाला है, लेकिन इस पर कुछ वैज्ञानिकों ने एतराज जताया है
Image Credit : iStock
दुनिया भर के वैज्ञानिक एक तकनीक तैयार करने में लगे हैं जो सूरज की गर्मी को कम करेगी। इस तकनीक से सूरज की किरणों की गर्मी को धरती पर कम मात्रा में आने देने की कोशिश की जाएगी
Image Credit : Twitter
प्लेन और बड़े गुब्बारों की मदद से धरती के वायुमंडल की परत पर सल्फर का छिड़काव होगा जिससे वह सूरज की किरणों को परवर्तित कर देगा और इससे धरती पर सूरज की कम गर्मी पहुंचेगी
Image Credit : iStock
ब्रिटिश एनजीओ डिग्रीज इनिशिएटिव ने बताया कि सोलर इंजीनियरिंग पर हो रहे शोध के लिए करीब नौ लाख डॉलर दिए जाएंगे। फिलहाल कुल 15 देशों में यह रिसर्च हो रही है
Image Credit : iStock
क्या है खतरा
सबसे छोटी परेशानी से शुरू करें, तो वायुमंडल में हमेशा कुछ एरोसोल्स रहेंगे जिसकी वजह से नीला आसमान नहीं दिखेंगे, लेकिन इसके बड़े खतरे भी हैं
Image Credit : iStock
सल्फर डाइऑक्साइड जहरीली गैस है जिसकी वजह से सांस की कई बीमारियां हो सकती हैं। हवा में हमेशा इसके कण रहने से सेहत को गंभीर खतरा पैदा होगा
Image Credit : iStock
मेसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक का दावा है कि इस गैस से सूरज की धूप आर्टिफिशियल ढंग से परावर्तित हो जाएगी जिससे सूखा और अकाल की आशंका बढ़ेगी
Image Credit : iStock
सबसे बड़ा खतरा यह है कि सल्फर की वजह से ओजोन लेयर पर असर होगा जिससे खतरनाक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने वाली परत पतली होती जाएगी और कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा बढ़ेगा
Image Credit : iStock
बेहद अनोखी है यह मछली, जानें क्या है खास होने की वजह