Optical Illusion for IQ Test: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) या ब्रेन टीजर तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इस तरह की तस्वीरों को खासतौर पर लोगों के दिमाग को घुमा देने और उनकी ऑब्जर्वेशन स्किल को टेस्ट लेने के लिए डिजाइन किया जाता है। इससे न सिर्फ दिमाग की कसरत होती है, बल्कि अवलोकन क्षमता में वृद्धि होती है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है।
इंटरनेट पर वायरल इस तरह की तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन कहते हैं। तस्वीर को आर्टिस्ट इस तरह डिजाइन करते हैं या कहें बेहद चालाकी से चीजों को छिपाते हैं। इस तस्वीरों में छिपी पहेलियों को खोजने का टास्क दिया जाता है। अब इस तस्वीर में छिपी रानी को खोजना है, लेकिन इसे देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। इसमें बहुत सारे कुत्ते दिख रहे हैं जिनके बीच एक रानी को छिपाया गया है। इस रानी को ढूंढने के लिए 21 सेकेंड का समय दिया गया है। अगर आप रानी को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।