फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर प्रेग्नेंट बन पहुंची थी महिला, कपड़ों के अंदर छुपा रखा था लैपटॉप और कई किलो सामान

Tue, 29 Oct 2019 05:30 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हवाई सफर के दौरान लगने वाले अतिरिक्त बैगेज शुल्क बचाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। अभी कुछ समय पहले ही फिलीपींस की एक महिला यात्री की तस्वीर वायरल हुई थी। अतिरिक्त बैगेज शुल्क से बचने के लिए इस महिला ने करीब 2.5 किलो कपड़े पहन लिए थे। लेकिन इस बार की घटना पिछले वाली से भी एक कदम आगे निकल गई है। बता दें कि एक महिला ने कपड़ों के अंदर लैपटॉप और कई किलो समान रख खुद को प्रेग्नेंट बता दिया, ताकि बैगेज शुल्क ना देना पड़े।
विज्ञापन

2 of 6
रेबेका एंड्रयूज - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस क्रांतिकारी काम को करने वाली महिला का नाम रेबेका एंड्रयूज है। रेबेका पेशे से ट्रेवेल राइटर हैं। रेबेका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में रेबेका बता रही हैं कि कैसे आप अपने सामान की पैकिंग कर अतिरिक्त बैगेज शुल्क को बचा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रेबेका एंड्रयूज - फोटो : सोशल मीडिया
रेबेका इस वीडियो में पहले लैपटॉप और दूसरे गैजेट्स के तारों को गोल-गोल घुमाकर बंडल बनाती हैं और अपने कुछ कपड़ों को भी अच्छे से लपेट कर अपने जंपसूट के अंदर रख लेती हैं। वह लैपटॉप को पीछे और बाकी कपड़ों और सामान को आगे रखती हैं। रेबेका अब इसके ऊपर एक ढीला सा टॉप पहनती हैं। जंपसूट में सारा सामान रखे होने की वजह से वह प्रेग्नेंट महिला की तरह नजर आती हैं।

 

4 of 6
रेबेका एंड्रयूज - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रेग्नेंट महिलाओं को कई विमानन कंपनियां अतिरिक्त बैगेज के शुल्क में छूट देती हैं। रेबेका भी इसी फायदे का लाभ उठाना चाहती थीं। लेकिन उनकी एक गलती के वजह से यह तरीका कारगर नहीं हुआ। रेबेका बताती हैं कि मेरे से गलती ये हुई की मैं आराम से सीधी चाल में चल रही थी। टिप्स यह है कि आप अपने कंधों को थोड़ा पीछे रखकर चलें।
विज्ञापन

5 of 6
रेबेका एंड्रयूज - फोटो : सोशल मीडिया
रेबेका ने आगे बताया कि एयरपोर्ट पर सभी कर्मचारी मेरा अच्छे से ख्याल रख रहे थे। उन्होंने मेरे बैग का वजन किया और मुझे मुस्कुराकर भी देख रहे थे। लेकिन जैसे ही मैं आगे बढ़ी मेरा टिकट गिर गया और मेरे मुंह से जोर की आवाज निकल गई। सब मुझे फिर से देखने लग गए। जैसे ही मैं टिकट लेने के झुकी, एक स्टाफ को कपड़ों के अंदर लैपटॉप बैग का किनारा दिख गया। और मैं पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है। एक ऐसी ही घटना इसी साल जुलाई में भी देखने को मिली थी। स्कॉटलैंड के रहने वाले एक व्यक्ति ने अतिरिक्त बैगेज शुल्क बचाने के लिए एयरपोर्ट पर 15 शर्ट पहन लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें