Tortoise Age Reason: कछुआ उन दुर्लभ जीवों में से एक है जिसकी उम्र 100 वर्ष से अधिक होती है। कछुए की कई विशेषताएं होती हैं, जिनमें से एक सबसे बड़ी खासियत है कि कछुआ सैकड़ों साल तक जीवित रहता है। कछुआ की औसत उम्र 80 से 150 साल की होती है, लेकिन कछुए की कुछ प्रजातियां 250 साल से भी अधिक उम्र तक जीवित रहती हैं। अब तक सबसे अधिक उम्र तक जीवन जीने वाले कछुआ का नाम "अलडाबरा टोरटॉयज" है, ये करीब 256 साल तक जिंदा रहा था। मगर क्या कभी आपने सोचा है कि कछुए की उम्र इतनी अधिक क्यों होती है?
अलडाबरा टॉरटॉइज आकार में काफी बड़ा था, और ये कछुआ सेशेल्स आइलैंड में रहा करता था। अलडाबरा टॉरटॉइज पर उस दौरान कई रिसर्च हुए, जिसके बाद कछुओं की लंबी उम्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सामने आईं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।