फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Places: ये हैं दुनिया की पांच रहस्यमयी जगहें, वैज्ञानिकों के लिए आज भी हैं अबूझ पहेली

Thu, 10 Apr 2025 05:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Places: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों को सुलझाने में कामयाबी हासिल कर ली है, लेकिन अभी भी कुछ रहस्यों को सुलझाना बाकी है।
विज्ञापन
1 of 6
ये हैं दुनिया की पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Adobe Stock
Mysterious Places: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों को सुलझाने में कामयाबी हासिल कर ली है, लेकिन अभी भी कुछ रहस्यों को सुलझाना बाकी है। धरती पर कुछ जगहों को भूतों के कारण रहस्यमयी माना जाता है, तो कुछ जगहें एलियंस की वजह से रहस्यमयी हैं। इन रहस्यों को जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...

स्टोनहेंज, इंग्लैंड 

इंग्लैंड में स्थित स्टोनहेंज रहस्यों से भरा है। यह स्थान लगभग 5000 साल पुराना है। वैज्ञानिक यह मानते हैं कि यूनिक ब्लूस्टोन सामग्री से बना विशाल मेगालिथ पत्थरों का एक गोलाकार समूह है। स्टोनहेंज इंग्लैंड में सबसे ज्यादा लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। स्टोनहेंज के इन चट्टानों के पीछे एक रहस्य छिपा है। इसको लेकर लोग कई तरह के दावे करते हैं। हालांकि, इस रहस्य को अभी तक कोई नहीं सुलझा पाया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
ये हैं दुनिया की पांच रहस्यमयी जगहें - फोटो : Adobe Stock
स्टोनहेंज की विशालकाय चट्टानें करीब 23 फीट तक ऊंची हैं। इन चट्टानों को ऊंचा खड़ा करने के बाद एक गोलाकार आकार दिया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि करीब 2000 से 3000 ईसा पूर्व के बीच इसका निर्माण किया गया होगा। इसलिए सवाल यह है कि जब उस दौरान किसी प्रकार की वैज्ञानिक उन्नति नहीं हुई थी? तो इन विशालकाय चट्टानों को एक जगह से दूसरी जगह कैसे ले जाया गया और उन्हें यह आकार कैसे दिया गया? 
 
विज्ञापन

3 of 6
ग्रीन माउंटेन नेशनल फॉरेस्ट - फोटो : Adobe Stock
ग्रीन माउंटेन नेशनल फॉरेस्ट

अमेरिका के साउथ वेस्टर्न वेरमॉन्ट में यह स्थित है। यह स्थान बेहद रहस्यमयी माना जाता है। साल 1945 में इस जगह पर एक शख्स गाइड का काम करता था, जिसका नाम मेंडी रिवर्स था। वह 12 नवंबर, 1945 को लौटते समय लापता हो गया और उसका कभी नहीं पता चला। इसके बाद साल 1949 में यहां से तीन शिकारी गायब हो गए। फिर साल 1949 में ही जेम्स ई जेफोर्ड नाम का शख्स भी लापता हो गया। इनमें से न किसी की कभी लाश मिली और नहीं पता चल पाया। 

Baba Vanga Predictions: क्या धरती पर जल्द आने वाली है तबाही? बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया

4 of 6
रहस्यमयी जगह है रोसवेल - फोटो : Adobe Stock
रोसवेल

रोसवेल भी अमेरिका में स्थित है। न्यू मैक्सिको में स्थित रोसवेल एलियन कॉन्सपिरेसी थ्योरीज का हब है। साल 1947 में यह जगह अचानक चर्चा में आ गई। यहां पर काम करने वाले लोगों ने अधिकारियों को जानकारी दी कि एक उड़न तश्तरी (UFO) हादसे का शिकार हो गई है और यूएफओ का मलबा खेत में पड़ा है। यह जगह आज भी लोगों के लिए रहस्य है। 

Haunted Island: वो भूतिया आइलैंड, जहां जिंदा जला दिए गए थे 1.60 लाख लोग, रहस्य जानने गए लोग भी नहीं आए वापस
विज्ञापन

5 of 6
कोडिन्ही में जुड़वा बच्चे पैदा होने का राज - फोटो : Adobe Stock
कोडिन्ही, भारत

दुनिया की तरह भारत में भी कई रहस्यमयी जगहें हैं। इनमें केरल का एक छोटा सा गांव कोडिन्ही भी शामिल है। इस गांव में करीब सैकड़ों परिवार रहते हैं। माना जाता है कि दुनिया का एकलौता गांव है जहां पर सिर्फ जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। इस गांव में करीब 200 जुड़वा बच्चे हैं। इसके पीछे का रहस्य क्या है? आज तक कोई भी डॉक्टर या वैज्ञानिक नहीं पता लगा पाया।

Zara Hatke: इन देशों में सांप का खून पीते हैं लोग, क्यों नहीं होता है जहर का असर? जानिए आखिर क्या है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एंगिकुनी झील का रहस्य - फोटो : Adobe Stock
एंगिकुनी झील 

कनाडा में स्थित इस झील को बेहद रहस्यमयी माना जाता है। इसके किनारे एक गांव बसा था, जो अपने आप में एक रहस्य है। बताया जाता है कि साल 1930 में एक अचानक इस गांव को लोग गायब हो गए थे। इस गांव में लाबेल नाम का शख्स पहुंचा, तो उसने देखा कि घर के चूल्हों पर खाना बनाने के लिए रखा गया था। हर घर में काम अधूरे पड़े थे तो लाबेल ने सोचा कि लोग कहीं गए होंगे और वापस आएंगे। लेकिन इस गांव में रहने वाले 2000 लोगों में से किसी भी व्यक्ति की पता आजतक नहीं चल पाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें