फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: गोलू और मोलू की बातें हंसा-हंसा कर आपको कर देंगी लोटपोट

Sat, 16 Dec 2023 11:05 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Latest Funny: हंसना-हंसाना ही जिंदगी जीने का नाम है, जीवन को साकात्मक बनाए रखने और स्वस्थ रहने का ये मूल मंत्र भी है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाइए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। हंसने से मन शांत रहता है और मन शांत और स्वस्थ है तो आप कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

गोलू और मोलू बात कर रहे थे...
गोलू बोला - मेरा बॉस सबको परेशान करता था, 
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में 
चुपके से दो चॉकलेट रख दीं और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना'
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था,
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आप बहुत भोले हैं, आपको कोई भी बेवकूफ बना देता है।
पति- शुरुआत तो तेरे बाप ने की थी।
फिर.... दे चप्पल- दे चप्पल
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
एक शराबी ने दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनाया
और अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया और खूब दावत की।
सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर पर ही खड़ा था।
शराबी ने अपनी बीवी से पूछा- बकरा कहां से आया?
बीवी (गुस्से में) - बकरे को गोली मारो, रात से अपना कुत्ता गायब है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम परिंदों के बारे में सब जानते हो?
सचिन - हां टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता?
सचिन - मरा हुआ परिंदा!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पप्पू ने बड़े प्यार से शादीशुदा आदमी से पूछा -
रात को ऑनलाइन कब आते हो?
दर्द की दीवारें हिल गईं जब उसने कहा -
बर्तन धोने के बाद...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें