फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़का पहुंचा मंदिर, भगवान ने बताया ऐसा उपाय

Wed, 22 Dec 2021 04:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हंसना चाहिए। डाॅक्टर और योगगुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। 

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।

पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी- ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी- अरे आप सुनो तो...

आदमी- तू चुप बैठ।

तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।

पत्नी- अरे सुनो तो...

आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।

पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...

लड़का- बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...

भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...

माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
बाल विवाह की कथा सुनकर पप्पू अपनी प्रेमिका पारो का हाथ पकड़कर बोला...

पप्पू- मुझे राजा राम मोहन राय से नफरत है

पारो- क्यों ??

पप्पू- उसी नें बाल विवाह बंद करवाया था वरना आज हम भी बीवी बच्चे वाले होते!

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक बच्चा पार्क मे बेंच पे बैठा था और 1 के बाद 1 चॉकलेट खा रहा था।

पास बैठी 1 आन्टी बोली : ज्यादा मीठा खानेवाले जल्दी मर जाते हैं।

बच्चा: आपको मालूम है मेरी दादी की उम्र 106 साल थी जब वो मरी थी।

आन्टी: वो मीठा कम खाती होंगी।

बच्चा: नहीं !!! वो अपने काम से काम रखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...

वहां क्यों बैठी है?

लड़की-सेब खाने

महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!

लड़की-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो

सेब लेकर आई हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें