अपना फ्यूचर सिक्योर करने के लिए हर कोई इंश्योरेंस करवाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किय जा सके। कभी-कभी जरुरत पड़ने पर इंश्योरेंस के पैसे निकालने के लिए लोग कई तरह के तरकीब लगाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इंश्योरेंस का फायदा उठाने के लिए गलत तरीके भी अपना लेते हैं। ऐसा ही फ्रॉड का एक मामला हंगरी में हुआ है। ये फ्रॉड साल 2014 में हुआ था, जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है।
बीमा के पैसे लेने के लिए हंगरी में एक शख्स ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया था कि उसे जिंदगी भर के लिए विकलांग होना पड़ा। सैंडर नाम का यह शख्स हंगरी के न्यिरकसज़ारी गांव का रहने वाला है। इस शख्स ने बीमा के 24 करोड़ रुपए पाने की लालच में ट्रेन से अपने हाथ-पांव ही कटवा डाले। शख्स ने खुद ट्रेन की पटरी पर लेटकर अपने दोनों पैर गंवा दिए ताकि बीमा की रकम पा सके।