titanic submarine missing
- फोटो : iStock
यात्रियों के लिए पनडुब्बी में सीटें भी नहीं है और वह क्रॉस लेग करके बैठते हैं। इसके अंदर एक शौचालय मौजूद हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक इसका इस्तेमाल कभी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाइटन में जाने वाले सभी यात्री हस्ताक्षर करते हैं। यह एक ‘प्रयोगात्मक’ जहाज है ‘जिसे किसी भी नियामक निकाय ने अनुमोदित या प्रमाणित नहीं किया है और इसके परिणामस्वरूप शारीरिक चोट, विकलांगता, भावनात्मक क्षति, आघात या मौत भी हो सकती है।
टाइटन पनडुब्बी की खासियत
चालक समेत पांच लोगों बैठने की क्षमता होती है
पनडुब्बी 6.7 मीटर लंबी, 2.8 मीटर चौड़ी और 2.5 मीटर ऊंची होती है।
इसमें सिर्फ 96 घंटे की ऑक्सीजन होती है।
पनडुब्बी में बैठने के लिए कोई सीट नहीं होती है, बल्कि एक सपाट फर्श होता है।
एक्रिलिक की खिड़की बनी होती है जिससे बाहर देखा जा सकता है।
पनडुब्बी की बाहरी सतह 5 इंच मोटी होती है।