फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Titanic: टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी लापता, समुद्र के भीतर से आ रही ऐसी आवाजें, हिली पूरी दुनिया

Thu, 22 Jun 2023 08:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
titanic submarine missing - फोटो : Twitter/Oceangate
Titanic Submersible Missing: टाइटैनिक जहाज करीब 111 साल पहले अंधेरी रात में एक आइसबर्ग से टकराकर डूब गया था। उस अंधेरी रात में ज्यादातर यात्री नींद में सो रहे थे। जब यह हादसा हुआ, तो जहाज करीब  41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था। जहाज इंग्लैंड के साउथम्पैटन से अमेरिका के न्यूयार्क की यात्रा पर था। साल 1912 में 14 और 15 अप्रैल की रात अटलांटिक महासागर में समा गया। इस हादसे में करीब 1500 लोगों की मौत हो गई थी। आज भी इस हादसे को सबसे बड़ा समुद्री हादसा माना जाता है। 

अब इस बीच एक बेहद हौरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक छोटी पनडुब्बी लोगों को टाइटैनिक के मलबे को दिखाने के लिए गई थी, जो चालक दल के साथ 19 जून से अटलांटिक महासागर में लापता है। अभी तक इस पनडुब्बी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कंपनी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि कि सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन

2 of 7
titanic submarine missing - फोटो : iStock
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि समुद्र में पनडुब्बी कहां लापता हुई है। अब लापता पनडुब्बी का पता लगाने के लिए एक खोज और बचाव अभियान की शुरुआत की गई है। पनडुब्बी ‘सबमर्सिबल’ की खास बात यह है कि वह अपने साथ एक बार में पांच लोगों को ले जा सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
titanic submarine missing - फोटो : iStock
अमेरिकी तटरक्षक बल की तरफ से कहा गया है कि लापता ‘सबमर्सिबल’ में पांच लोग सवार हैं। सभी लोग 111 साल पहले डूबे जहाज ‘टाइटैनिक’ के मलबे का दस्तावेजीकरण करने के अभियान पर गए हैं। बताया गया है कि लापता पनडुब्बी ‘सबमर्सिबल’ की तलाश के दौरान पानी के अंदर से आवाज आने के बारे में पता लगाया गया है। 

 

4 of 7
titanic submarine missing - फोटो : iStock
अमेरिकी तटरक्षक बल का कहना है कि कनाडा के पी-3 विमान ने आवाज का पता लगाया है, जिसके बाद खोज अभियान के स्थान में तब्दीली की गई है। हालांकि बचाकर्मियों को अभी तक कुछ नहीं मिल पाया है। बचाव कर्मियों द्वारा तेजी से अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि जहाज पर गुरुवार सुबह तक ऑक्सीजन खत्म हो सकता है। 

Adipurush: आदिपुरुष की समीक्षा का मजेदार वीडियो वायरल, आपने अभी तक नहीं देखा होगा ऐसा रिव्यू
विज्ञापन

5 of 7
titanic submarine missing - फोटो : iStock
लापता पनडुब्बी में पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान, ब्रिटेन के व्यवसायी हामिश हार्डिंग, पनडुब्बी का संचालन करने वाली कंपनी ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश समेत पांच लोग सवार हैं। फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल हेनरी भी इस पनडुब्बी में सवार हैं। 

Snake Video: नेवले से लड़ने के बाद बच्चे के पालने पर चढ़ गया गुस्साया सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
विज्ञापन

6 of 7
titanic submarine missing - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल ओशनगेट कंपनी की टाइटन पनडुब्बी में पत्रकार डेविड पोग ने यात्रा की थी और वो टाइटैनिक के मलबे तक पहुंचे थे। बीबीसी के मुताबिक, डेविड  ने बताया कि पनडुब्बी के ऊपर सपोर्ट शिप होता है और दोनों एक दूसरे को टेक्स्ट मैसेज कर सकते हैं। गहरे पानी में जीपीएस या रेडियो सिस्टम से बातचीत नहीं हो पाती है। उनका कहना है कि पनडुब्बी में बैठे लोग अपने से निकल नहीं सकते हैं, क्योंकि बाहर से पनडब्बी मजबूती से सील की गई होती है। 

Ajab-Gajab: बूढ़े नहीं होना चाहते हैं ये लोग, उठाने जा रहे हैं चौंकाने वाला कदम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
titanic submarine missing - फोटो : iStock
जानिए क्या है पनडुब्बी की खासियत

रिपोर्ट के मुताबिक, सबमर्सिबल पनडुब्बी के पास सीमित ताकत होती है, जबकि एक पनडुब्बी किसी तट से स्वतंत्र तरीके से खुद आने-जाने में सक्षम होती है। सबमर्सिबल पनडुब्बी को सुमद्र के भीतर जाने और बाहर आने के लिए एक जहाज की जरूरत होती है। यह पनडब्बी 10 हजार 432 किलो की है और यह 13 हजार 100 की गहराई में जा सकती है। इस पनडुब्बी से आठ दिन की यात्रा के लिए दो करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च करने पड़ते हैं। इस पनडब्बी से टाइटैनिक के मलबे को समुद्र में 3800 मीटर नीचे जाकर देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें