Titanic Submersible Missing: अटलांटिक महासागर में 111 साल पहले टाइटैनिक जहाज डूब गया था। दावा किया जाता था कि यह जहाज कभी भी समुद्र में नहीं डूबेगा, लेकिन आइसबर्ग से टकराने के बाद समुद्र में समा गया। अब एक बार फिर टाइटैनिक की चर्चा हो रही है। दरअसल, टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में लापता हो गई थी। अब OceanGate ने पनडुब्बी में सवार सभी पांचों लोगों की मौत की पुष्टि की है।
अब इस हादसे के बाद कुछ लोग इस एडवेंचर्स की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस स्थान को कब्रगाह माना जाना चाहिए, लेकिन उसे दिखाने लोगों को ले जाया जा रहा है। कुछ लोगों ने इस तरह के एडवेंचर्स ट्रैवल को सुसाइड मिशन बताया है। अटलांटिक महासागर में डूबे टाइटैनिक जहाज की करीब 111 साल से चर्चा हो रही है। टाइटैनिक जहाज के चार रहस्यों से आज तक कोई पर्दा नहीं उठ पाया है। आज हम आपको उन रहस्यों के बारे में बताते हैं।