फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Time Travel: साल 2671 से लौटकर आए शख्स के दावे ने लोगों को डराया, फरवरी और अप्रैल को बताया तबाही का महीना

Wed, 14 Feb 2024 08:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
साल 2671 से लौटकर आए शख्स के दावे ने लोगों को डराया - फोटो : iStock
Time Travel: दुनिया में काफी लंबे समय से टाइम ट्रैवल को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आखिर सच में कोई समय यात्रा कर सकता है? क्या आने समय में टाइम ट्रैवल के लिए कोई टाइम मशीन बनाई जा सकती है? सालों से वैज्ञानिकों को समय यात्रा की अवधारणा रोमांचित कर रही है। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो समय यात्रा करने का दावा करते हैं। अब इस बीच एक शख्स ने खुद को टाइम ट्रैवलर बताया है। शख्स ने अनोखे दावे किए हैं, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। 

टाइम ट्रैवलर का डरावना दावा 

इस स्वघोषित टाइम ट्रैवलर का नाम इनो अलारिक है। शख्स ने टिकटॉक पर @radianttimetraveller नाम की आईडी से दावा किया है कि वह साल 2671 से समय यात्रा करके वापस आया है। इसके साथ ही उसने डराने वाले दावा किए हैं। इससे पहले इनो ट्विन प्ले नेट के पृथ्वी से टकराने, एलियंस और तीसरे विश्व युद्ध की भी चेतावनी दी थी। इस बार उसने पूरे साल में होने वाली भयानक घटनाओं के बारे में बताया है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
साल 2671 से लौटकर आए शख्स के दावे ने लोगों को डराया - फोटो : istock
स्वघोषित टाइम ट्रैवलर ने भीषण भूंकप को लेकर जानकारी दी है। इसके अलावा उसने कहा है कि ऐसा पैंडोरा बॉक्स मिलेगा, जो लोगों को दूसरे ब्रह्मांड में लेकर जाएगा। उसने कहा कि टेक्सास के ह्यूस्टन में एक विनाशकारी बवंडर आएगा। अब तक का यह सबसे भयानक बवंडर होगा, जिससे इंसान प्रभावित होंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 7
साल 2671 से लौटकर आए शख्स के दावे ने लोगों को डराया - फोटो : istock
वीडियो में उसने अपना चेहरा नहीं दिखाया है। वह कहता है कि ध्यान दें, मैं एक वास्तविक समय यात्री हूं, ये 2024 के बाकी दिनों में आने वाली प्रमुख घटनाएं हैं। 
 

4 of 7
साल 2671 से लौटकर आए शख्स के दावे ने लोगों को डराया - फोटो : istock
पूरे साल के लिए की भविष्यवाणी

17 फरवरी

उसने कहा कि ह्यूस्टन, टेक्सास में पहला एफ6 बवंडर आता है, जो करीब पूरे शहर को तबाह कर देगा। इससे यह मानव जाति के इतिहास का सबसे भयानक बवंडर बन जाता है।  

ट्रेंडिंग: दो साल बाद एलियन दुनिया खोज लेगा चीन, हिमालय पर शुरू करने जा रहा ये काम
विज्ञापन

5 of 7
साल 2671 से लौटकर आए शख्स के दावे ने लोगों को डराया - फोटो : iStock
28 मार्च

उसने आगे कहा कि एक प्राचीन कलाकृति मिलती है, जिसे छूने पर यह दूसरे ब्रह्मांड में भेज देती है। इसे 'पेंडोरा बॉक्स' कहा जाता है। उसका कहना है कि ब्रह्मांड बहुत समान या पूरी तरह से अलग हो सकते हैं।

अजब-गजब: एलियंस का अड्डा बन रहा ये एयरपोर्ट! फिर दिखा रहस्यमयी यूएफओ, पायलट्स ने किया चौंकाने वाला दावा
विज्ञापन

6 of 7
साल 2671 से लौटकर आए शख्स के दावे ने लोगों को डराया - फोटो : iStock
2 अप्रैल 

उसने बताया कि सैन एंड्रियास फॉल्ट पर 9.8 तीव्रता का भयानक भूकंप आया। इस भूकंप को बिग जॉन कहा जाता है, जिसके बाद, कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर 750 फीट ऊंची सुनामी आई और सैन फ्रांसिस्को समेत कई बड़े शहर तबाह हो गए।

अजब-गजब: पूर्व सीआईए एजेंट का चौंकाने वाला दावा, मंगल ग्रह पर देखे हैं एलियंस, इस प्रयोग में हुआ था शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साल 2671 से लौटकर आए शख्स के दावे ने लोगों को डराया - फोटो : iStock
15 मई

उसने आगे बताया कि 'द चैंपियन' नाम का एक एलियन धरती पर आया। वह 10000 लोगों को दूसरे रहने योग्य ग्रह पर ले जाने के लिए आया है। उसका कहना है कि वह पहले भी एक बार आ चुका है और इंसानों को बचाने की कोशिश करने के लिए आया था। इनो की कथित भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें