Time Traveller Weird Claim: दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो भविष्य की यात्रा करने का दावा करते हैं। अब एक शख्स का दावा है कि वह साल 6000 से लौटकर आया है। इस शख्स का कहना है कि वह 3977 साल आगे की दुनिया देखकर आया है। इसके साथ ही शख्स ने कई चौंकाने वाला दावा किया है। शख्स ने टेक्नोलॉजी और बदलाव को लेकर कई दावे किए हैं। उसने कहा है कि आने समय में हमारे जीवन में बहुत कुछ बदल जाएगा।
स्वघोषित टाइम ट्रैवेलर के दावे पर यकीन करना मुश्किल है। शख्स ने दावा किया है कि वह भविष्य देख चुका है और दुनिया के लोगों को चेतावनी दे रहा है। शख्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि साल 6000 में दुनिया के शहर कैसे होंगे? हालांकि वीडियो में साफ-साफ कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर शख्स ने क्या दावा किया है?